संदेश

वज्रपात से अलग-अलग जगहों में तीन मवेशियों की मौत एक बालक घायल

चित्र
  वज्रपात से अलग-अलग जगहों में तीन मवेशियों की मौत एक बालक घायल रंजित कुमार, इचाक इचाक थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में हुई वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत हो गई l जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया l गुरुवार शाम 5 बजे हुई तेज बारिश से बोंगा गांव में वज्रपात हो गई जिससे प्रदीप राणा के एक गाय एवम एक बैल वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे दोनों मवेशियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बगल में एक युवक भी खेलने के क्रम में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है घायल युवक रोशन कुमार 10 वर्ष पिता तिलेश्वर रविदास बताया जा रहा है l वही दूसरा वज्रपात बंदुआ गांव में हुई जिससे अनित गिरी के बैल की मौत हो गई है l इस संबंध में बोंगा पंचायत के मुखिया उमेश प्रसाद मेहता ने बताया कि वज्रपात से हुई मौत मवेशियों की मुआवजा को लेकर प्रशासन से बात कर दिलाने का हर संभव सहयोग करेंगे।

बारिश से मिली राहत तो दूसरी और राहगीरों की बड़ी परेशानी

चित्र
  बारिश से मिली राहत तो दूसरी और राहगीरों की बड़ी परेशानी। रंजित कुमार, इचाक  इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीते शाम को झमाझम बारिश की वजह से लोगों के चेहरे में खुशी तो जरूर नजर आई लेकिन दूसरी ओर राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। बताते चलें कि समय के साथ साथ समय पर बारिश नहीं होने के कारण आज इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तमाम किसान के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। लोग इसीलिए नाराज हैं क्योंकि इस तरह की बारिश अगर समय पर पड़ी होती तो धान की बीज वह समय पर बोते लेकिन कुछ लोगो का मानना है की अब समय रहा नहीं है।इस साल धान की खेती बहुत कम या दूसरी और यह कह सकते हैं कि नहीं होने के बराबर है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बारिश होने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई क्योंकि क्षेत्र अंतर्गत बहुत सारे ऐसे रास्ते हैं जहां पर आने जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । रोड सही नही रहने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या इचाक से दरिया भाया रोड पर चलने वाली राहगीरों की हो रही है। वही पूराना इचाक पंचायत के बंदू...

मानव विकास इचाक के तत्वावधान मे खरीफ फसल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

चित्र
 मानव विकास इचाक के तत्वावधान मे खरीफ फसल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन। रंजीत कुमार, इचाक  संस्था मानव विकास इचाक के तत्वावधान मे बरकट्ठा प्रखण्ड के पंचायत चेचकपी के मध्य विद्यालय खरियो में खरीफ फसल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का सुभारम्भ संस्था सचिव बीरबल प्रसाद, चेचकपी पंचायत के मुखिया रीता देवी और उपमुखिया ममता देवी के द्वारा विधिवत रूप से किया गया।सचिव ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए लोगो को बताया कि खरीफ फसल को समय पर लगाये एवं नई तरीकों को अपनाते हुए बड़े पैमाने पर फसलों का उतपादन करने का सुझाव दिया । इन्होंने सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए लोगों को दलहन,धनिया एवं अन्य सब्जियों को लगाने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने ने बताया कि कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए नई नई कृषि यंत्रों का उपयोग एवं उत्तम खाद एवं बीज का उपयोग करने को कहा तथा किसानों को बागवानी लगाने के लिए फलदार पेड़ आम, अमरूद, पपीता आदि लगाने के लिए प्रेरित किया तथा संस्था द्वारा सहयोग करने का सुझाव दिया।इस अवसर पर मुखिया ने महिलाओं को बताया कि महिला और किसानों को आगे बढ़...

1250 वित्त रहित स्कूल कॉलेज आज बंद रहे

चित्र
  *1250 वित्त रहित स्कूल कॉलेज आज बंद रहे*     :- मोर्चा के आवाहन पर आज राज्य के 1250 संस्थानों में इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय ,मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में शैक्षनिक हड़ताल रहा ,और ताले लटके रहे। शैक्षणिक हड़ताल के चलते 200000 से जायदा छात्रों के पठन-पाठन बाधित रहा। शैक्षणिक हड़ताल में वित्त रहित संस्थानों के 10000 शिक्षक एवं कर्मी स्कूल- कॉलेजों में ताला लगा कर मुख्य द्वार पर मांगों को लेकर नारा बाजी किए और मुख्यमंत्री से इन संस्थानों के सदन में अपने आश्वासन के आलोक में अधिग्रहण करने और समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे थे। शैक्षणिक हड़ताल के कारण छात्र संस्थान आये, परंतु स्कूल- कॉलेज में ताला लटके देखकर लौट गए। अपनी मांगों को लेकर राज्य के इन संस्थानों के 10,000 से ज्यादा शिक्षक कर्मी उपवास पर भी रहे।  *मोर्चा के मुख्य मांगे* 1) सरकार सदन में अपने आश्वासन एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पत्र के आलोक में सरकारी कर्मियों के समान काम के लिए समान वेतन दे। 2) कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, वित्त रहित सांसथाओं के नियमावली बनाक...

इचाक के सभी वित्त रहित महाविद्यालय और विद्यालय एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे।

चित्र
  *इचाक के सभी वित्त रहित महाविद्यालय और विद्यालय एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर * इचाक हजारीबाग से सभी वित्त रहित इंटर महाविद्यालय और उच्च विद्यालय,के प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। जिसमें जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक,आदर्श इंटर महाविद्यालय इचाक, जे.एम.इंटर महाविद्यालय उरुका, सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक, उच्च विद्यालय बरकाखूर्द, उच्च विद्यालय सिझुवा शामिल हैं।आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहने के कारण विद्यार्थी आए लेकिन महाविद्याल और विद्यालय में ताला लटका देख कर वापस घर लौट गए। सरकार के गलत नीति के कारण आज इचाक प्रखंड से केवल 5000 विद्यार्थों का पठन पाठन बाधित रहा। जिसमे विद्यालय, महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य नही हुई। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मेन गेट के सामने उपवास पर रहें। सभी स्कूलों और कॉलेजों का प्रमुख मांगें । इस प्रकार है:- 1.अनुदान 2022-23 ऑनलाइन भरने के लिए तिथि 07 सितंबर 2022 तक बढाई जाय। 2.वित्त रहित संस्थाओं का अधिग्रहण किया जाय । 3. शिक्षक कर्मचारियों ...

सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी।

चित्र
  सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी। रंजीत कुमार, इचाक  इचाक   ग्राम सिझुआ के सीताराम मेहता के जनवितरण दुकान में राशनकार्डधरियो को विधायक अमित कुमार यादव , प्रमुख पवर्ती देवी ,उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार , मुखिया रंजीत मेहता के कर कमलों द्वारा ईचाक में साड़ी धोती बितरण योजना का किया गया शुरुआत। विधायक अमित यादव ने कहा कि इस योजना के तहत जनवितरण प्रणाली दुकानों से लाभार्थियों को 20 रुपए में वर्ष में दो बार एक साड़ी एवं लुंगी या धोती वितरित की जाएगी। योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित राशन कार्डधारकों को मिलेगा । इस योजना की शुरुआत पहली बार वर्ष 2014 में की गई थी, जिसका क्रियान्वयन वर्ष 2015 में रोक दिया गया था।वर्ष 2020 में सरकार द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन को स्थगित कर उसकी जगह नई योजना ‘सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना’ प्रारंभ किया। मौके पर एमओ विद्याभूषण, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , रजनी शर्मा, निरंजन कुमार मेहता , बबीता कुमारी, सिकंदर दास, प्रयाग प्रसाद मेहता ,विनोद मेह...

सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी।

चित्र
  सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी। रंजीत कुमार, इचाक  इचाक   ग्राम सिझुआ के सीताराम मेहता के जनवितरण दुकान में राशनकार्डधरियो को विधायक अमित कुमार यादव , प्रमुख पवर्ती देवी ,उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार , मुखिया रंजीत मेहता के कर कमलों द्वारा ईचाक में साड़ी धोती बितरण योजना का किया गया शुरुआत। विधायक अमित यादव ने कहा कि इस योजना के तहत जनवितरण प्रणाली दुकानों से लाभार्थियों को 20 रुपए में वर्ष में दो बार एक साड़ी एवं लुंगी या धोती वितरित की जाएगी। योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित राशन कार्डधारकों को मिलेगा । इस योजना की शुरुआत पहली बार वर्ष 2014 में की गई थी, जिसका क्रियान्वयन वर्ष 2015 में रोक दिया गया था।वर्ष 2020 में सरकार द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन को स्थगित कर उसकी जगह नई योजना ‘सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना’ प्रारंभ किया। मौके पर एमओ विद्याभूषण, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , रजनी शर्मा, निरंजन कुमार मेहता , बबीता कुमारी, सिकंदर दास, प्रयाग प्रसाद मेहता ,विनोद मेह...