संदेश

मानव विकास इचाक के तत्वावधान मे खरीफ फसल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

चित्र
 मानव विकास इचाक के तत्वावधान मे खरीफ फसल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन। रंजीत कुमार, इचाक  संस्था मानव विकास इचाक के तत्वावधान मे बरकट्ठा प्रखण्ड के पंचायत चेचकपी के मध्य विद्यालय खरियो में खरीफ फसल से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का सुभारम्भ संस्था सचिव बीरबल प्रसाद, चेचकपी पंचायत के मुखिया रीता देवी और उपमुखिया ममता देवी के द्वारा विधिवत रूप से किया गया।सचिव ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए लोगो को बताया कि खरीफ फसल को समय पर लगाये एवं नई तरीकों को अपनाते हुए बड़े पैमाने पर फसलों का उतपादन करने का सुझाव दिया । इन्होंने सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए लोगों को दलहन,धनिया एवं अन्य सब्जियों को लगाने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने ने बताया कि कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए नई नई कृषि यंत्रों का उपयोग एवं उत्तम खाद एवं बीज का उपयोग करने को कहा तथा किसानों को बागवानी लगाने के लिए फलदार पेड़ आम, अमरूद, पपीता आदि लगाने के लिए प्रेरित किया तथा संस्था द्वारा सहयोग करने का सुझाव दिया।इस अवसर पर मुखिया ने महिलाओं को बताया कि महिला और किसानों को आगे बढ़...

1250 वित्त रहित स्कूल कॉलेज आज बंद रहे

चित्र
  *1250 वित्त रहित स्कूल कॉलेज आज बंद रहे*     :- मोर्चा के आवाहन पर आज राज्य के 1250 संस्थानों में इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय ,मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में शैक्षनिक हड़ताल रहा ,और ताले लटके रहे। शैक्षणिक हड़ताल के चलते 200000 से जायदा छात्रों के पठन-पाठन बाधित रहा। शैक्षणिक हड़ताल में वित्त रहित संस्थानों के 10000 शिक्षक एवं कर्मी स्कूल- कॉलेजों में ताला लगा कर मुख्य द्वार पर मांगों को लेकर नारा बाजी किए और मुख्यमंत्री से इन संस्थानों के सदन में अपने आश्वासन के आलोक में अधिग्रहण करने और समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे थे। शैक्षणिक हड़ताल के कारण छात्र संस्थान आये, परंतु स्कूल- कॉलेज में ताला लटके देखकर लौट गए। अपनी मांगों को लेकर राज्य के इन संस्थानों के 10,000 से ज्यादा शिक्षक कर्मी उपवास पर भी रहे।  *मोर्चा के मुख्य मांगे* 1) सरकार सदन में अपने आश्वासन एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पत्र के आलोक में सरकारी कर्मियों के समान काम के लिए समान वेतन दे। 2) कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, वित्त रहित सांसथाओं के नियमावली बनाक...

इचाक के सभी वित्त रहित महाविद्यालय और विद्यालय एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे।

चित्र
  *इचाक के सभी वित्त रहित महाविद्यालय और विद्यालय एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर * इचाक हजारीबाग से सभी वित्त रहित इंटर महाविद्यालय और उच्च विद्यालय,के प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। जिसमें जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक,आदर्श इंटर महाविद्यालय इचाक, जे.एम.इंटर महाविद्यालय उरुका, सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक, उच्च विद्यालय बरकाखूर्द, उच्च विद्यालय सिझुवा शामिल हैं।आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहने के कारण विद्यार्थी आए लेकिन महाविद्याल और विद्यालय में ताला लटका देख कर वापस घर लौट गए। सरकार के गलत नीति के कारण आज इचाक प्रखंड से केवल 5000 विद्यार्थों का पठन पाठन बाधित रहा। जिसमे विद्यालय, महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य नही हुई। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मेन गेट के सामने उपवास पर रहें। सभी स्कूलों और कॉलेजों का प्रमुख मांगें । इस प्रकार है:- 1.अनुदान 2022-23 ऑनलाइन भरने के लिए तिथि 07 सितंबर 2022 तक बढाई जाय। 2.वित्त रहित संस्थाओं का अधिग्रहण किया जाय । 3. शिक्षक कर्मचारियों ...

सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी।

चित्र
  सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी। रंजीत कुमार, इचाक  इचाक   ग्राम सिझुआ के सीताराम मेहता के जनवितरण दुकान में राशनकार्डधरियो को विधायक अमित कुमार यादव , प्रमुख पवर्ती देवी ,उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार , मुखिया रंजीत मेहता के कर कमलों द्वारा ईचाक में साड़ी धोती बितरण योजना का किया गया शुरुआत। विधायक अमित यादव ने कहा कि इस योजना के तहत जनवितरण प्रणाली दुकानों से लाभार्थियों को 20 रुपए में वर्ष में दो बार एक साड़ी एवं लुंगी या धोती वितरित की जाएगी। योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित राशन कार्डधारकों को मिलेगा । इस योजना की शुरुआत पहली बार वर्ष 2014 में की गई थी, जिसका क्रियान्वयन वर्ष 2015 में रोक दिया गया था।वर्ष 2020 में सरकार द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन को स्थगित कर उसकी जगह नई योजना ‘सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना’ प्रारंभ किया। मौके पर एमओ विद्याभूषण, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , रजनी शर्मा, निरंजन कुमार मेहता , बबीता कुमारी, सिकंदर दास, प्रयाग प्रसाद मेहता ,विनोद मेह...

सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी।

चित्र
  सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के तहत कार्डधारी को मिला साड़ी धोती लूंगी। रंजीत कुमार, इचाक  इचाक   ग्राम सिझुआ के सीताराम मेहता के जनवितरण दुकान में राशनकार्डधरियो को विधायक अमित कुमार यादव , प्रमुख पवर्ती देवी ,उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार , मुखिया रंजीत मेहता के कर कमलों द्वारा ईचाक में साड़ी धोती बितरण योजना का किया गया शुरुआत। विधायक अमित यादव ने कहा कि इस योजना के तहत जनवितरण प्रणाली दुकानों से लाभार्थियों को 20 रुपए में वर्ष में दो बार एक साड़ी एवं लुंगी या धोती वितरित की जाएगी। योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित राशन कार्डधारकों को मिलेगा । इस योजना की शुरुआत पहली बार वर्ष 2014 में की गई थी, जिसका क्रियान्वयन वर्ष 2015 में रोक दिया गया था।वर्ष 2020 में सरकार द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन को स्थगित कर उसकी जगह नई योजना ‘सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना’ प्रारंभ किया। मौके पर एमओ विद्याभूषण, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल , रजनी शर्मा, निरंजन कुमार मेहता , बबीता कुमारी, सिकंदर दास, प्रयाग प्रसाद मेहता ,विनोद मेह...

जीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी इचाक हजारीबाग के छात्र-छात्राओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु बोकारो रवाना

चित्र
  * *जीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी इचाक हजारीबाग के छात्र-छात्राओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु बोकारो रवाना* इचाक प्रखंड में स्थित जीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हजारीबाग में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए बोकारो रवाना किया गया। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु छात्रों को महाविद्यालय के निदेशक विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्यवहारिक प्रशिक्षण का उद्देश्य फार्मेसी के छात्र- छात्राओं को प्रकृति के द्वारा प्रदत आयुर्वेदिक दवा एवं जड़ी बूटियों की जानकारी प्रदान करना है। महाविद्यालय अपने छात्रों को अपनी प्रयोगशाला में जो सैद्धांतिक और व्यवहारिक अध्ययन प्रदान करता है, उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत कराना है। इसके अंतर्गत बोकारो स्टील प्लांट, तेनुघाट डैम, कोनार डैम आदि क्षेत्रों में पाए जाने वाले पार्कों का भ्रमण कराया गया। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेड़- पौधे एवं वनस्पतियों के औषधीय गुणों की जानकारी छात्र- छात्राओं को दी गई जिसका आयुर्वेदिक दवा के निर्माण में उपयोग किया जाता है।     इस व्यवहारिक प्रशिक्षण की टीम को रवाना करते हुए *निदेसक...

ऐतिहासिक रहा 19 वी जिलास्तरिये तायकमांडो प्रतियोगिता, गौतम

चित्र
  ऐतिहासिक रहा 19 वी जिलास्तरिये तायकमांडो प्रतियोगिता। छावनी स्टेडियम के चारो ओर किया जाएगा पौधरोपण इचाक प्रखंड के छावनी स्टेडियम 19 जिलास्तरिये तायकमांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें हज़ारीबाग़ के विभीन्न स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।मौके पर हज़ारीबाग़ के जीप चैयरमेन उमेश मेहता ने किक मारकर शुभारम्भ किये। जीप अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा बच्चों को समय-समय पर इस तरह के खेल आयोजित करना बहुत ही सौभाग्य की बात है इसके लिए सभी को धन्यवाद सबों को धन्यवाद। विजयी छात्र छात्राओं के बीच अतिथियों ने सभी विजेता टीम को गोल्ड,सिल्वर,व ब्रॉन्ज मैडल और शील्ड देकर सम्मानित किए।आदर्श युवा संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष सह युवा आंदोलनकारी गौतम कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गर्व की बात है कि तायकमांडो संघ के आयोजक सचिव मनोज राम के तत्वधान में इचाक में इस तरह के 19 वे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लंबे समय से इचाक स्टेडियम खेल के लिए मोहताज था।अब इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के प्रतिभावन बच्चो को प्रतिभा निखारने के मौका मिलेगा।वही गौतम ने बच्चो को छायादार पौधा वितरण कर हौसला अफजाई क...