संदेश

विकास पासवान के द्वारा किया गया रुद्राभिषेक पूजा।

चित्र
  विकास पासवान के द्वारा किया गया रुद्राभिषेक पूजा। रंजीत कुमार, इचाक  इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरो मांठ मंदिर इचाक पावर ऑफिस के सामने विकास पासवान के द्वारा किया गया रुद्राभिषेक पूजा। । विकास कुमार पासवान ने पूजा का लाभ बताते हुए कहा कि क्या क्या लाभ मिलता है ? शिव पुराण के अनुसार किस द्रव्य से अभिषेक करने से क्या फल मिलता है अर्थात आप जिस उद्देश्य की पूर्ति हेतु रुद्राभिषेक करा रहे है उसके लिए किस द्रव्य का इस्तेमाल करना चाहिए। उल्लेख शिव पुराण में किया गया है । सबों की सुख शांति और समृद्धि की की अनुकंपा की गई।

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बहुत ही धूमधाम के साथ की गई।

चित्र
  दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बहुत ही धूमधाम के साथ की गई। नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बहुत ही धूमधाम के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इचाक प्रखंड के नेहरू युवा स्वयंसेवक सोनू स्वराज के द्वारा जी० एम० कॉलेज के ग्राउंड में किया गया था। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद प्रत्याशी उमेश कुमार, अतिथि के रूप में जिला परिषद उम्मीदवार अंजु कुमारी, परासी के मुखिया अशोक कपरदार, हदारी के मुखिया राजेश राम, मानव विकास संस्था के सचिव बीरबल मेहता, नवयुवक लक्ष्य संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रभात खबर के पत्रकार रामशरण शर्मा, , मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार,खिलाड़ी वरिaष्ठ मनोज राम के रूप में मौजूद थे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया ताकि वो पौधा को लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभा सके। आज की फाइनल प्रतियोगिता की शुरुआत वॉलीबॉल के मैच से हुआ जिसमें विजेता हाई स्कूल इचाक ने जरासंध क्लब इचाक को हराकर इस मैच पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में मौजूद हु...

महीला मुक्ति शह जन साहस संस्था के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

चित्र
  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। इचाक , निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिले के नया दुर्गा मंडा प्रांगण में महिला मुक्ति संस्था के द्वारा जन साहस एवं आयुष्मान आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से लिकोरिया, सर्दी खाँसी, कमर दर्द, पैर दर्द, आँख में खुजली, गर्भवती महिला एवं धातृ महिला का चेक अप, किशोरी लड़कियों, बालिकाओं को गुडटच, बैडटच के बारे में और अपने स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान लाभार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई भी दी गई । इसके अलावा इस मौके पर कुपोषित बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर बाटा गया। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं किशोरी बालिकाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों में कोरोना महामारी की भयावता होता तथा बचाव की जानकारी देकर उन्हें मास्क  सेनेटरी पैड्स एवं इत्यादि सामग्री भी वितरित की गई। शिविर में डॉ गिरिश चंद्र वर्मा, डॉ इरफान अन्सारी, डॉ पुनम सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही फार्मासिस्ट रमेश प्रसाद, अनील कुमार अग्रवाल ने दवा वितरण किया साथ ही सा...

पूर्व सरपंच भेखलाल मेहता हुए पंचतत्व में विलीन, शोक

चित्र
  पूर्व सरपंच भेखलाल मेहता हुए पंचतत्व में विलीन, शोक फ़ोटो इचाक प्रखण्ड के डुमरौंन पंचायत के पूर्व सरपंच भेखलाल प्रसाद मेहता (81) पंचतत्व में विलीन हो गए। स्व मेहता लंबे समय तक सरपंच के पद में रहकर क्षेत्र के सेवा करते रहे थे। इनका निधन सोमवार सुबह पैतृक आवास डुमरौंन में हो गया। जिससे पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। इनका अंतिम दर्शन के लिए लोगो का भीड़ उमड़ गयी। अंतिम संस्कार डुमरौंन स्थित शमशान घाट में हुई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को रोते विलखते छोड़ गए। शव यात्रा में  भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व जीप सदस्य उमेश मेहता, पुर्व मुखिया डेगनारायन मेहता, चोहन महतो, कैलास मेहता, रंजीत मेहता, देवशरण मेहता, प्रेम मेहता, रामकिशोर मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। मुखग्नि बड़े पुत्र सतीश मेहता ने दी।

कार्यक्रम, सरकार आपके द्वार को किया गया बहिष्कार

चित्र
  कार्यक्रम, सरकार आपके द्वार को किया गया बहिष्कार।  इचाक से खैरा भाया दरिया बरका डाडा पथ को आर्यों विभाग से परिणत कर पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्माण करने की मांग को लेकर पथ निर्माण संघर्ष समिति के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी पांच पंचायतों समेत आज बरका खुर्द पंचायत मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक बहिष्कार किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के एक भी ग्रामीण द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। जबकि पदाधिकारी अपने पंडाल में मौजूद रहे ।बाहर लोग पथ निर्माण संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी एवं बरका खुर्द पंचायत के ग्रामीण विरोध करते नजर आए। इन लोगों का सिर्फ एक ही नारा था जब तक रोड नहीं तब तक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम नहीं इसी के साथ कल दिनांक 14 दिसंबर को बरका कला पंचायत में भी बहिष्कार होगी ।फिर दरहा एवं दाढ़ी घागर एवं दरिया पंचायत में भी पथ निर्माण की मांग को लेकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा ।बहिष्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कौशल नाथ मेहता संचालन प्रधान महासचिव सह मुखिया प्रतिनिधि इंद्रदेव मेहता ने किया। कार्यक्रम में जिला...

पुल निर्माण को लेकर समाजसेवी दयानंद मेहता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

चित्र
  पुल निर्माण को लेकर समाजसेवी दयानंद मेहता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनी टोला बांका के गटी नदी में पुल निर्माण को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया । आवेदन में लिखा गया है कि इचाक प्रखंड अंतर्गत टोला बांका जो कि पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ बस्ती है । हजारों की तादाद में लोग सदियों से रहते रहे हैं। आदिवासी और हरिजन लगभग हजारों की जनसंख्या में बिना कोई दर्द है कि सदियों से लोग यहां रहते हैं। यहां की समस्या बहुत दुर्लभ है आपको बता दूं कि यह बस्ती जो प्रखंड मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां के लोगों को इतना भी साधन नहीं है कि यहां के लोग प्रखंड मुख्यालय जा सके। ना तो गाड़ी की सुविधा है ना यहां कोई गाड़ी आ जा सकती है। आजादी के 75 साल गुजर जाने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधा से वंचित रहे हैं कोई भी पदाधिकारी या नेता गन इन गरीब आदिवासी इलाका में देखरेख नहीं करते उन्हें सिर्फ वोट बैंक से मतलब रहता है। यहां के लोगों को सबसे बड़ी समस्या यह है कि प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए एनएच 2 बरकट्ठा से बरही के रस्ते लगभग 75 किलोमीटर दूरी तय कर...

जीएम इंटर महाविद्यालय, इचाक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

चित्र
  जीएम इंटर महाविद्यालय, इचाक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक में क्विज प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग जिला स्वास्थ्य समिति से उपस्थित पदाधिकारीगण डॉ. कुमार रंजन, रेहान जामी,समीर सुरीन,राजकुमार महतो,मुकेश कुमार, मो.इरफान उपेंद्र कुमार दास, राजेंद्र कुमार ने बारी-बारी से विद्यार्थियों को तंबाकू एवं इस से बने पदार्थ सिगरेट,बीड़ी,खैनी, जर्दा,पान मसाला,गुटखा, सिगार, चूरुट,हुक्का इत्यादि के सेवन के दुष्परिणाम के बारे में बताने का काम किए। तंबाकू एवं तंबाकू से बने पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को विश्व में भारत का दूसरा स्थान है एवं चीन का पहला स्थान है। प्राचार्य श्री शंभू कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग आदत, शौक और मजबूरी के कारण तंबाकू का सेवन करते हैं वर्तमान समय में यह कैंसर नामक बीमारी का प्रकोप तंबाकू के सेवन से हो रही है। इसलिए युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। तंबाकू एक ऐसा नशीला पदार्थ है जिसका आ...