पूर्व सरपंच भेखलाल मेहता हुए पंचतत्व में विलीन, शोक

 

पूर्व सरपंच भेखलाल मेहता हुए पंचतत्व में विलीन, शोक


फ़ोटो



इचाक प्रखण्ड के डुमरौंन पंचायत के पूर्व सरपंच भेखलाल प्रसाद मेहता (81) पंचतत्व में विलीन हो गए। स्व मेहता लंबे समय तक सरपंच के पद में रहकर क्षेत्र के सेवा करते रहे थे। इनका निधन सोमवार सुबह पैतृक आवास डुमरौंन में हो गया। जिससे पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। इनका अंतिम दर्शन के लिए लोगो का भीड़ उमड़ गयी। अंतिम संस्कार डुमरौंन स्थित शमशान घाट में हुई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को रोते विलखते छोड़ गए। शव यात्रा में 

भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व जीप सदस्य उमेश मेहता, पुर्व मुखिया डेगनारायन मेहता, चोहन महतो, कैलास मेहता, रंजीत मेहता, देवशरण मेहता, प्रेम मेहता, रामकिशोर मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। मुखग्नि बड़े पुत्र सतीश मेहता ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज का छात्र- शिक्षक और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन