बरियठ पैक्स में पैक्स सदस्य बनने हेतु चलाया गया अभियान,
बरियठ पैक्स में पैक्स सदस्य बनने हेतु चलाया गया अभियान,
रंजीत कुमार,ईचाक
ईचाक: कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सभी पंचायतों गांव एवं नगरों में 4 जुलाई से 3 अगस्त तक पैक्सों में सदस्यता वृद्धि अभियान चलाए जा रहे हैं। 9 जुलाई दिन शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा एवं वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा बरियठ पैक्स में सदस्यता वृद्धि अभियान को कैंप लगाकर ग्रामीणों एवं किसानों को जागरूक किया गया और पैक्स के आम जनता से निवेदन किया गया कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले एवं सदस्यता बने पैक्स से मिलने वाले विभिन्न तरह के सुविधाओं का लाभ उठाएं। वहीं पैक्स अध्यक्ष विकास कृष्ण चंद्र उर्फ राजू मेहता ने कहा कि सदस्यता बनने के लिए फोटो एवं आधार कार्ड लाकर फार्म भरकर सदस्य बन सकते हैं। सदस्य बनने के लिए दो तरह का शुल्क निर्धारित किया गया है एक सौ रुपैया व दस रुपैया। मौके पर उपस्थित बरियठ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, भाजपा मंडल मंत्री सुधीर कुमार मेहता, सुनील मेहता, चंदन कुमार ,राजेंद्र मेहता ,संजय मेहता, लक्ष्मण कुमार ,गोविंद मेहता ,अनिल मेहता, सुरेश मेहता, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें