ईचाक बाजार में जनता सुलभ शौचालय का हुआ उद्घाटन खासकर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया शौचालय- उपेंद्र मेहता रंजीत कुमार, इचाक ईचाक: 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इचाक बाजार में टेंपो स्टैंड नियर बब्लू स्टडी के पीछे राजा गढ़ में उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विस् सुत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ,शिव शंकर मेहता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। बटेश्वर मेहता ने कहा कि जनता सुलभ शौचालय का निर्माण उपेंद्र मेहता प्रोपराइटर बब्लू स्टडी अपने जमीन एवं अपने खर्चे पर आम जनता के लिए बनाकर समर्पित किया यह गौरव की बात है । गौतम कुमार ने कहा कि कई वर्षों से सरकार, संसद, विधायक से सार्वजनिक शौचालय की मांग किया जा रहा था जो पूरा नहीं हुआ जो ईन्होंने कर दिखाया। पूर्व विस् सुत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह ने कहा कि बाहर से आने जाने वाले लोगों को अब सहूलियत होगी खास कर महिलाओं को। मुखिया प्रत्याशी रुपेश कुमार ने कहा कि इचाक में दर्जनों गांव के हजारों लोग आकर बाजार लगाते हैं जो सार्वजनिक...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें