पब्लिक के मुद्दों पर खरा उतरे पंचायत जनप्रतिनिधि- गौतम

 

पब्लिक के मुद्दों पर खरा उतरे पंचायत जनप्रतिनिधि- गौतम

रंजीत कुमार, इचाक 

पंचायत जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता,उनका हर सुख दुख में खड़ा होकर काम करना ये हर जनप्रतिनिधि का काम होता ये बात आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार बरकट्ठा सूर्यकुण्ड परिसर में झरखण्ड युथ फेडरेशन द्वारा सम्पन्न हुए सम्मान समारोह में कही।गौतम ने कहा कि पब्लिक हर व्यक्ति को एक बार क्षेत्र में विकास करने का मौका देती,जो जनता के मुद्दों पर खरा नही उतारत उसको जनता उखाड़ फेंकती।हर जनप्रतिनिधियों के मकसद होना चाहिए कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारे।चुनाव में हार जीत अपने जगह है लेकिन ,हारे हुए प्रत्यासी हार की भावना से न देखकर पूर्व की तरह क्रियाकलाप करे।उसके बाद गौतम ने अपने समर्थकों के साथ चलकुशा , परसाबाद का भी भ्रमण किया।चलकुशा में होमगार्ड अभ्यर्थी से मुलाकात कर कहा कि जल्द ही होमगार्ड अभ्यर्थी का नियुक्ति होगा।नियुक्ति की अंतिम प्रक्रिया उपायुक्त नैंसी सहाय के यहां रुका हुआ है।सभी अभ्यर्थी के साथ मिलजुलकर जल्द ही अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिलवाया जाएगा।परसबाद में रेल विभाग द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण को भी गौतम ने गलती ठहराया।उन्होंने कहा कि परसाबाद में रेल विभाग द्वारा किया जा रहा बाउंड्री से आम जनता को क्रॉसिंग में दिक्कत होगा।अगर आवागमन के रास्ते को बंद न कर,खुला छोड़ नही दिया गया तो उग्र आंदोलन होगा ।वही सम्मान समारोह में जीप चैयरमेन उमेश प्रसाद मेहता,वर्तमान विधायक अमित कुमार यादव,पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव,कॉंग्रेस के डॉ प्रकाश कुमार,बीजेपी नेता केदार साव,जिला परिसद सदस्या कुमकुम देवी सहित आदर्श युवा संगठन के शुभम सोनी,अनिल यादव,पवन कुमार,बिजय कुमार,सूरज कुमार के अलावा सैकड़ो होमगार्ड अभ्यर्थी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।