अनिश्चितकालीन धरना का दसवां दिन।
प्रेस विज्ञप्ति
-----------------------------------
-----------------------------------
रांची:- राजभवन
अनिश्चितकालीन धरना का दसवां दिन।
झारखंड संयुक्त प्लस टू(+2) शिक्षक संघ के बैनर तले,
राज्य के 10+2 स्कूलों में राजनीति शास्त्र , मानवशास्त्र, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, जनजातिय एवं क्षेत्रीय भाषा, कंप्यूटर साइंस इत्यादि विषय में वर्तमान में लगभग 3150 रिक्त सीटों पर होने जा रहे10+2 के बहाली में ,उपयुक्त विषय को शामिल करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थी 22 जून से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना में बैठ गए हैं! ज्ञात हो की W. P. (PIL)no.3547/2016 अजय कुमार चौधरी बनाम झारखंड सरकार झारखंड हाईकोर्ट ने नंबर 2018 तक उपरोक्त विभागों के शिक्षकों का पद नियुक्ति करने का आदेश दिया था! पत्रांक-J.A.C/R.T.I/145/17-438/17 दिनांक 02/08/2017 से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विषयवार छात्रों की संख्या जो प्रति वर्ग में लगभग 400000( चार लाख) छात्र शामिल हो रहे हैं ! परंतु शिक्षकों की संख्या जीरो है!
धरना का नेतृत्व कर रहे हजारीबाग के उदय मेहता ने कहा कि हम विद्यार्थी पढ़ लिख कर भी सड़क पर उतरने को मजबूर है! हम सभी छात्र पिछले10 दिनों से भूखे प्यासे राजभवन के सड़कों के पास पड़े हुए हैं! परंतु सरकार का कोई भी प्रतिनिधि सुध लेने नहीं पहुंची है! मामले की जानकारी, महामहिम राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदय, शिक्षा मंत्री महोदय, एवं माध्यमिक शिक्षा सचिव
को दी गई है! समाजशास्त्र के B.Ed के छात्र रामगढ़ की पूजा कुमारी जी सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहते हैं! जब इन विषयों में शिक्षक नहीं है तो लगभग 400000( चार लाख )छात्रों का परीक्षा कॉपी कौन जांच करता है इनका पढ़ाई कौन से शिक्षकों के द्वारा किया जाता है, सरकार जवाब दे! एमसीए के शिक्षक हजारीबाग के श्रवण मेहता जी कहते हैं शिक्षा मंत्री जी अपने बयान में कह रहे हैं की कुछ विषयों को शामिल किया जाएगा! जब तक यह स्पष्ट नहीं किया जाए कि किन किन विषयों को शामिल किया जाएगा हम लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बने रहेंगे ! विषयों को शामिल ना करने की स्थिति में आंदोलन को तेज किया जाएगा! जिसका जवाबदेही सरकार की होगी!
अनिश्चितकालीन धरना में बैठे हुए रामगढ़ B.Ed कॉलेज प्रोफेसर डॉक्टर अशोक राम, रांची यूनिवर्सिटी एंथ्रोपोलॉजी डॉक्टर प्रेमा कुजूर, उदय मेहता, तालकेश्वर महतो, लालदीप गंझु, रामदेव दांगी, गोकुल महतो, अरविंद कुमार, यादव, राजवंती कुमारी, आशीष देव, आशीष कुमार, आशीष कुमार यादव बुलबुल साबरी आशा सोशन मींज पूजा कुमारी नीतू कुमारी इत्यादि उपस्थित है!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें