जनता की समस्या का समाधान करना मेरा पहला प्राथमिकता - उमेश मेहता।
जनता की समस्या का समाधान करना मेरा पहला प्राथमिकता - उमेश मेहता।
रंजीत कुमार, इचाक
हजारीबाग जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश मेहता ने इचाक क्षेत्र के समाजसेवी स्व जय नारायण मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता देवी के बरका खुर्द स्थित समाधि स्थल जाकर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने दिए।कहा कि इन के सपनों को साकार करना हम लोगों का कर्तव्य एवं दायित्व बनता है। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने जेपी चौक दरिया में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिए जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश मेहता एवं संचालक छत्रधारी मेहता ने किया। जीप अध्यक्ष उमेश मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी का प्यार स्नेह और आशीर्वाद से आज मैं इस कुर्सी पर पहुंचा हूं।24 घंटा जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में संसद प्रतिनिधि भागवत मेहता ,भाजपा मंडल अध्यक्ष जय नंदन मेहता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज मेहता एवं जिला परिषद प्रतिनिधि अशोक मेहता ओमप्रकाश मेहता , छत्रधारी मेहता,राजेंद्र, किशोरी मेहता, नकुल कुमार, बिंदेश्वर मेहता, द्वारिका मेहता, भूषण मिश्रा, अशोक मेहता, प्रमोद कुमार, विरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार ,रवि कुमार ,विकास कुमार ,विपिन कुमार, वरुण मेहता, जगदीश प्रसाद मेहता, प्रदीप मेहता, विजय कुमार, संजय मेहता आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें