होमगार्ड बहाली अंतिम चरण पर,उपायुक्त से हुई बात-कृषि मंत्री
होमगार्ड बहाली अंतिम चरण पर,उपायुक्त से हुई बात-कृषि मंत्री
इचाक में भी 38 लाख की लागत से 30 MT का बनेगा कोल्ड स्टोरेज
बुधवार के दिन आदर्श युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दा पर झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से नेपाल हाउस में मुलाकात किये।कृषि मंत्री ने होमगार्ड की बहाली को अंतिम चरण पर बताया।बोले कि अभ्यर्थी छोटे छोटे बच्चे के साथ,ठंड गर्मी व बरसात पूरे चार माह बिताए,उनलोग का हक कोई नही छीन सकता।बहाली की सारा प्रक्रिया गृह रक्षा वाहिनी विभाग व सरकार द्वारा पूर्ण हो चुका है।इस बाबत में हज़ारीबाग़ उपायुक्त से बात हो चुकी है।जल्द ही बहाली की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और नवनियुक्त होमगार्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलवाया जाएगा।वही संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कृषि बहुल क्षेत्र इचाक में कोल्ड स्टोरेज बनाने व सिचाई के लिए सोलर संचालित डीप बोरिंग लगाने की बात किये तो मंत्री ने कोल्ड स्टोरेज के लिए लोहड़ी पैक्स के अंतर्गत 30 एम.टी क्षमता की बनाने की बात कही।वही हज़ारीबाग़ डेमोटाण्ड में अक्टूबर तक चाय का बगान लगेगा।इसके लिए सारे प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है,वो भी हज़ारीबाग़ जिला के लिए सौभाग्य बताया।इचाक के खैरा भाया डाढा पथ भी 22 किलोमीटर का अवधि का काम भी जल्द चालू होने की बात कही।मुलाकात के दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार,शिव कुमार,शुभम कुमार सोनी,अनीश सिंह, रवि यादव,केदार कुमार गौरव,व सनी कुमार इत्यादि युवा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें