पिता-पुत्र की निर्मम हत्या पर दोषी को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से दिलवाएंगे सजा - कृषि मंत्री

 

पिता-पुत्र की निर्मम हत्या पर दोषी को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से दिलवाएंगे सजा - कृषि मंत्री 


पीड़ित परिवार के परिजनों को भी मिलेगी सरकारी सहायता


राँची महानगर स्थित शिवालिक होटल में घटी पिता पुत्र निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने  कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से उनके आवास पर मुलाकात किये।मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के पिता पुत्र की हत्या पर मंत्री जी ने संवेदना जताई।उन्होंने हत्यारे को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलवाने की भी बात कहे, और ये भी कहे कि प्रावधान के अनुसार सरकार उनके परिजनों को सहायता भी करेगी। कृषि मंत्री ने कहे कि राँची में नए पुलिस अधिक्षक कौशल किशोर का पदभार ग्रहण करने के बाद इस पर तेजी लाया जाएगा।साथ ही उनके छोटे पुत्र  दीपक कुमार को आईटीआई में पढ़ाई में सहायता व बड़ी पुत्री पूजा कुमारी को हज़ारीबाग़ में ही आउटसोर्सिंग के जरिये काम दिलवाने की बात भी कहे।वही प्रतिनिधिमंडल ने डाढ़ा भाया दरिया 22 km पथ विधानसभा सत्र में उठाकर PMGSY के तहत जल्द शुरू करवाने की बात कहे।जबकि आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने झरपो भराजो में पेटो पुल से बुध बाजार तक 7 km की सड़क बनवाने की मांग किये,उस पर भी सड़क व परिवहन मंत्री आलमगीर आलम से उसका भी समस्या निराकरण करने की बात कही।मंत्री जी ने होमगार्ड बहाली पर अभ्यर्थियों को जल्द खुशी मिलने की बात कही।मुलाकात के दौरान हज़ारीबाग़ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह,इचाक सांसद प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद,इचाक पूर्वी जिला परिषद के प्रतिनिधि अशोक कुमार,पीड़ित परिवार के छोटे सुपुत्र दीपक कुमार ,प्रमोद कुमार,अशोक कुमार मेहता,राजू मेहता ,इत्यादि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।