आदर्श इंटर कॉलेज इचाक में हो रही परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, जेल में बंद स्टूडेंट ने भी दिया परीक्षा।
आदर्श इंटर कॉलेज इचाक में हो रही परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, जेल में बंद स्टूडेंट ने भी दिया परीक्षा।
रंजीत कुमार, इचाक
आदर्श इंटर कॉलेज इचाक परीक्षा केंद्र संख्या 0135 में झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित इंटर कला 11वीं कक्षा की टर्म 2 विषय राजनीति विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई ।
जिसमें केएन प्लस टू हाई स्कूल इचाक के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए । तथा अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल झरपो रोल के विषय राजनीति शास्त्र में एक छात्र आवंटित थे जिसमें परीक्षा में एक छात्र उपस्थित हुए ।परीक्षा में कुल आवंटित 272 छात्रों में 264 छात्र उपस्थित हुए। तथा 8 छात्र अनुपस्थित हुए। परीक्षा में 3 बाल कैदी
1. मोहम्मद साहिल मलिक, पिता -शकील मलिक 2.मोहम्मद अमन पिता- मोहम्मद इकराम 3.मोहम्मद नवाजिश शाह पिता -मोहम्मद अली हसन शाह जो परीक्षा देकर लौट रही आदर्श इंटर कॉलेज इचाक के छात्र छात्राओं को पत्थरबाजी केस में जेल में बंद थे उनकी भी परीक्षा जेल से लाकर प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त कराने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इचाक द्वारा 13 वीक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनका कार्य संतोषजनक एवं सराहनीय है ।परीक्षा शांतिपूर्ण कराने में वीक्षक प्रो. मनोज कुमार, प्रो. मुन्ना पाण्डे कुमारी अंजली, सुलेखा कुमारी ,युगेश कुमार ,राजेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, ओंकार मेहता, वासुदेव पांडे, सुरेंद्र शर्मा, छोटन साव ,अरुण कुमार, नौशाद आलम ,आनंद कुमार, बिरजू राम, लखन प्रसाद मेहता, श्रीराम ठाकुर ,सुनील लकड़ा ,सत्येंद्र कुमार राणा, राजीव कुमार ,रामस्वरूप पांडे, महेंद्र प्रसाद मेहता का विशेष योगदान रहा ।केंद्र अधीक्षक सह प्राचार्य मनीष कुमार एवं सचिव जीवन कुमार ने सभी सहयोगियों को आभार जताया है ।तथा विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा फल की कामना की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें