पुरंपनिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

 

पुरंपनिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन



फ़ोटो



हज़ारीबाग़/इचाक। प्रखण्ड के डाड़ीघाघर पँचायत के पुरंपनिया में बनहे बाबा युवा क्लब पुरनपनिया के द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया नंदकिशोर कुमार उर्फ नन्दू मेहता ने फीता काटकर और किक मारकर किया। मुखिया श्री कुमार ने कहा कि खेल जीवन का एक हिस्सा है। खेलने से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इसलिए युवावों को खेल को अपने दैनिक जीवन मे जोड़ना चाहिए। उद्घाटन मैच में 4 टीम के बीच खेला। जिसमें बरकट्ठा प्रखंड के धोवारी एवं बरही से बरसोत, कोरहरया शामिल है। मैच में कुल 16 टीम भाग लेंगे। आयोजन क्लब के अध्यक्ष देव कुमार बास्के, सचिव सचिव विनोद हांसदा, कोषाध्यक्ष मनोज हांसदा ने अहम भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर राजेश कुमार, रेफरी सुरेन्द्र कुमार हांसदा, केशो हांसदा, सुरेश मांझी, सन्तोष हांसदा, रितलाल हांसदा, मुकेश हांसदा, रामकुमार बास्के, रामेश्वर सिंह, जिबलाल सिंह समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।