साड़म के ग्रामीणों ने किया जीप अध्यक्ष उमेश मेहता का स्वागत
साड़म के ग्रामीणों ने किया जीप अध्यक्ष उमेश मेहता का स्वागत
रंजीत कुमार, इचाक
इचाक। प्रखंड के साड़म गांव के ग्रामीणों ने जीप अध्यक्ष उमेश मेहता का स्वागत किया। ग्रामीणों ने समाजसेवी सह भाजपा नेता शंकर सिंह के नेतृत्व में जीप अध्यक्ष को माला पहना कर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जीप अध्यक्ष बनने के बाद श्री मेहता पहली बार साड़म गांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने जीप अध्यक्ष से नगवां टू इचाक भाया साड़म सड़क को जल्द जिला परिषद मद से बनवाने और जन हित की योजनाओं को धरातल पर उतार क्षेत्र का विकास करने की मांग रखी। जीप अध्यक्ष उमेश मेहता ने गंभीरता पूर्वक लोगों की बात सुनी। श्री मेहता ने कहा की क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है, मैं आपके भाई और बेटे की तरह हूं, 24 घंटे आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलूंगा। मौके पर रंजीत सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, धनेश्वर ठाकुर, सुदाम सिंह, जलेश्वर सिंह, किशोरी सिंह, अखलेश सिंह, बुटन सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें