घरेलू विवादित मामला पहुंचा थाना, लगाया न्याय का गुहार

 

जान से मारने की धमकी मिलने से भयभीत है अख्तर मियां सहित पूरे परिवार


ईचाक से रंजीत कुमार 


ईचाक: थाना क्षेत्र के गोहरबन्दा निवासी मोहम्मद अख्तर अंसारी एवं उनके पूरे परिवार को जमीनी विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी से भयभीत है। इस संबंध में 5 जुलाई को न्याय की गुहार लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है एवं पीड़िता ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि मेरे पूर्वजों आज जिस घर में रह रहे हैं इस घर में खाता नंबर 35 प्लॉट नंबर 18 86 पर डोजरिंग कर तोड़ने एवं चापाकल उखाड़ने का प्रयास किया गया। डोजरिंग करने वाले व जान से मारने वाले व्यक्तियों में मोहम्मद मोईउद्दीन, गुलाम अंसारी पिता स्वर्गीय रमजान मियां, साजिद अंसारी , मेंराज मियां, सेराज मियां, मिनहाज अंसारी, मोहम्मद अनवर, जावेद अंसारी (सभी को गोदरबंदा निवासी है) समेत कई लोग शामिल है। इस संबंध में न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है पीड़िता अख्तर मियां एवं इसके पूरे परिवार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।