विभिन्न विभिन्न विषयों के शिक्षक बहाली हेतु किया गया चतरा से रांची पैदल मार्च
विभिन्न विभिन्न विषयों के शिक्षक बहाली हेतु किया गया चतरा से रांची पैदल मार्च।
संयुक्त 10 + 2 शिक्षक प्रतिभागी संघ (झारखण्ड) के द्वारा चतरा कॉलेज चतरा से राजभवन राँची तक पैदल मार्च निकाला गया।
संगठन ने कहा कि संयुक्त 10 + 2 शिक्षक प्रतिभागी संघ के अभियार्थियो द्वारा 22 जून 2022 से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालिन धरना पर है। अपनी मांगो को लेकर जो इस प्रकार है । 10 + 2 स्कूल में झारखण्ड राज्य गठित होने के बाद से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मानवशास्त्र, क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा, कंप्यूटर साइंस, उर्दू आदि विषय की शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया है और वर्तमान में इन विषयों में लघभग 04 लाख विद्यार्थी पढाई कर रहे है, जबकि इन महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षको की संख्या सून्य है, इन्हीं कारणों के वजह से अनिश्चितकालिन धरना पर बैठे हुए है लेकिन सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया है।अपनी मांगो को जल्द पुरा करने हेतु चतरा कॉलेज चतरा से राजभवन राँची तक संवैधानिक रूप से शांति पूर्वक पैदल मार्च सह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। और निवेदन किया गया प्रशासन सुरक्षा एवं सहयोग दे। संगठन ने मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखण्ड,उपायुक्त चतरा,उपायुक्त हजारीबाग, उपायुक्त रामगढ़,उपायुक्त राँची को प्रतिलिपि सौंपकर ध्यान को आकृष्ट किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें