केएन प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
केएन प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
रंजीत कुमार, इचाक
इचाक प्रखंड का कामाख्या नारायण प्लस टू विद्यालय जिसने मैट्रिक सहित इंटरमीडिएट के सभी संकाय में शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया इस उत्कृष्ट परिणाम के पीछे विद्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं तथा शिक्षकों द्वारा किए गए शिक्षण में गुणात्मक सुधार प्रभावी रहे विद्यालय प्रभारी सह प्रधानाध्यापक ने बताया कि मुख्य परीक्षा से पहले विद्यालय द्वारा अपने स्तर से ओएमआर सीट प्रकाशित कराकर बच्चों का टेस्ट लिया गया जैक द्वारा प्रकाशित मॉडल टेस्ट का नियमित अध्ययन कराया गया तथा वस्तुनिष्ठ एवं विषयानिष्ट मासिक टेस्ट प्रत्येक माह लिया गया जो विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद रहा इस वर्ष सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों मैट्रिक टॉप 5 में शेखर कुमार अमन कुमार विराज कुमार भारती आनंद कुमार इंटरमीडिएट साइंस में टॉप 5 मैं शिव आशीष कुमार समीर कुमार सत्य आशीष कुमार उजाला कुमारी अमित कुमार कला संकाय टॉप5 कुंदन कुमार रितिक कुमार प्रतिभा कुमारी दिव्या कुमारी मुस्कान कुमारी वाणिज्य संकाय टॉप 5 मानसी कुमारी प्रीति कुमारी अत्मस रजा सचिन कुमार पासवान मोहम्मद आसिक करीम विद्यालय की सफलता पर विद्यालय प्रभारी ने विद्यालय के सभी शिक्षको विद्वान शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी विद्यालय को शुभकामनाएं दी साथ ही सभी अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें