आठवीं कक्षा की विद्यार्थियों को दी गई बिदाई

 

आठवीं कक्षा की विद्यार्थियों को दी गई बिदाई


रंजीत कुमार, इचाक


इचाक . उत्क्रमित मध्य

 विद्यालय मंगुरा उर्दू में अध्यनरत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में सोमवार को समारोह आयोजित कर बिदाई दी गई . कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया मीना देवी ने सर्वपल्ली डा राधाकृष्णनन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं केक काटकर किया . मुखिया मीना देवी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए पूरी लगन के साथ आगे की पढ़ाई करने की सलाह दी उन्होंने कहा की बालिकाएं कभी भी हीन भावना से पढ़ाई नहीं करें आज लड़कियां भी पढ़ लिखकर मुकाम हासिल कर रही है. शिक्षक रंजीत कुमार पांडेय ने कहा की इस विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक मात्र दो शिक्षक होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर शिक्षकों ने सालेबस को पूरा किया .जिन विद्यार्थियों को विदाई दी गई उसमे जेबा प्रवीण , सानियां प्रवीण , नुसरत प्रवीण, मो इमरान , आशिक अंसारी , मो शाहनवाज आलम शामिल है . मौके पर अध्यक्ष रिजवाना खातून , समाजसेवी कयूम अंसारी , मो मजहर , सरफुद्दीन अंसारी , मुनैजा खातून , रेहाना खातून , समीना खातून , जैबून खातून , सकिला खातून , हकीमन खातून ,गुलशन आरा के अलावा विद्यार्थीगण मौजूद थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।