विधायक ने किया मोती केंद्र का उद्घाटन,
विधायक ने किया मोती केंद्र का उद्घाटन,
मोती की खेती से किसान कमाएंगे लाखो रुपये:- अंबा प्रसाद
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली पंचायत में जन सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान से मोती केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव के लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद विशिष्ट अतिथि सोहनलाल मेहता, हरली मुखिया कविता देवी, हरली पंसस कोशिला देवी, गोंदलपुरा मुखिया बासुदेव यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा सभा का संचालन केशव नाथ महतो द्वारा किया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने बताए कि मोती की खेती एक अनूठी पहल है जो निश्चित ही रोजगार के नए द्वार खोलेगा। मोती केंद्र के संचालक हरली पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि एक सफल प्रयास में मोती की खेती की जा रही है जिससे लोग आय और आजीविका संवर्धन में अग्रसर होंगे। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नदीम ने मोती की खेती को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पहले जहां मोती की खेती समुंद्र तथा तालाबों में होती थी परंतु अब वैज्ञानिक पद्धति से छोटे होज में इसकी खेती की जा रही है। कम पूंजी और कम स्थान में मोती की खेती कर अच्छी आमदनी और स्वरोजगार पा सकते हैं।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) जामताड़ा के तत्वधान में जिला के हर एक पंचायत में एक मोती केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है जिससे कि पंचायत के सभी किसानों के पहुंच आत्मा कार्यालय तक सुगम एवं सरल हो सके। साथ ही साथ संपूर्ण पंचायत में सिपियो का वितरण तकनीकी जानकारी कार्यक्रम का प्रचार प्रसार एवं तैयार मोतियों का संग्रह किया जा सके। इस कार्यक्रम में जन सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी रोहित प्रसाद राणा, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा जामताड़ा के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नदीम, शोएब रजा, विनय कुमार उर्फ विक्की, विजय कुमार, मीडिया प्रतिनिधि अजीत चंद्रवंशी, गिनी वर्मा, सुरेश महतो, प्रकाश कुमार राणा, नीलम कुमारी, किरण कुमारी, सुगंती कुमारी, रेखा कुमारी, पंचायत के तमाम वार्ड सदस्य, आजीविका सखी मंडल की दीदी के साथ साथ गांव के सैकड़ों महिलाए पुरुष उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें