भुसाय गांव में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता को किया गया भव्य स्वागत।

 

भुसाय गांव में जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता को किया गया भव्य स्वागत।


रंजीत कुमार, इचाक 


इचाक। प्रखंड के भुसाईं गांव में नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता का भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले ग्रामीणों ने जीप अध्यक्ष को माला पहना और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, उसके बाद फिर सॉल ओढ़ा कर उन्हे सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जीप अध्यक्ष से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनहित के कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की मांग रखी। जीप अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा की आप सबों से प्यार और सम्मान मिला है उसका आजीवन आभारी रहूंगा। विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाना, जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर पूर्व मुखिया संतोष प्रसाद मेहता, रामराज सिंह, कामेश्वर सिंह, अनिल सिंह, सुदीप सिंह, बिनोद सिंह, आनंदी सिंह, मणिकांत सिंह, सुनील सिंह, नागेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, सुनील पांडेय, बैजू पांडे, मनोज सिंह, कर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू मेहता, प्रकाश मेहता, आलोक सिंह, अनुज सिंह, ललन सिंह, बबलू सिंह, रोहित सिंह, रोशन सिंह, रामकेश्वर सिंह, रविकांत सिंह, सेंटू सिंह, बिक्रम सिंह, भावेश सिंह, संजीव सिंह, अवध पांडे, भूषण सिंह, आशीष मेहता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।