धान की पूरी राशि नहीं आने पर परेशान है किसान - ओम प्रकाश मेहता

 

इचाक,पैक्स के माध्यम से अक्टूबर-नवंबर में किसानों के द्वारा लिए गए धान की कीमत अभी तक किसानों को पूरी तरह से नहीं मिल पाई है। जिससे किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं ।उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मेहता ने कहीं ।आगे श्री मेहता ने कहा कि एक बार किसानों के लिए फिर धान का बीज एवं आलू की खेती लगाने का समय आ गया है। और किसानों के पास पूंजी नहीं है। बहुत ऐसे किसान हैं जो धान की राशि नहीं मिलने के कारण किसानों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है और भूख मरने के कगार पर पहुंच गए हैं। इसलिए मैं झारखंड सरकार से यह मांग करता हूं कि ऐसी घटना ना घटे इससे पहले किसानों को अविलंब धान की राशि का भुगतान करें। ताकि किसान राहत की सांस ले सके और समय पर धान का खेती एवं आलू का खेती कर सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।