जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरुका इचाक का रिजल्ट रहा ताबड़तोड़।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरुका इचाक का रिजल्ट इंटरमीडिएट कला तथा वाणिज्य में अपना लोहा मनवाया। इस वर्ष कला तथा वाणिज्य दोनों संकायों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कला में जहां 302 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 216 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से 83 बच्चे द्वितीय श्रेणी से तथा तीन बच्चे तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं वाणिज्य में 7 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें सभी सातों विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए ।कला में अनु कुमारी 442 अंक लाकर प्रखंड तथा महाविद्यालय की टॉपर बनी। वहीं 422 अंक लाकर अंजली कुमारी द्वितीय, 421 अंक के साथ शिवानी कुमारी तृतीय, 414 अंक के साथ संयुक्त रूप से संगीता कुमारी तथा संध्या कुमारी चतुर्थ, 408 अंक लाकर शिखा कुमारी पंचम तथा 401 अंक के साथ भूमिका कुमारी छठा स्थान पाई। वही वाणिज्य में साजन प्रसाद कुशवाहा 412 अंक के साथ प्रखंड तथा महाविद्यालय टॉपर बना ,तो 389 अंकों के साथ प्रियांशु कुमार द्वितीय,378 अंकों के साथ आशीष प्रसाद मेहता तृतीय, 376 अंकों के साथ शिखा कुमारी चतुर्थ, 355 अंकों के साथ मिथलेश कुमार पंचम,345 अंकों के साथ पंकज प्रसाद मेहता छठा तथा 322 अंकों के साथ राहुल कुमार सातवें स्थान पाया।
बच्चों के प्रदर्शन से महाविद्यालय परिवार फुले नहीं समा रहा है ।महाविद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी व्याख्याताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि व्याख्याताओं की जुझारूपनता तथा बच्चों का लगन का नतीजा है या रिजल्ट। महाविद्यालय के सचिव जितेश्वर प्रसाद मेहता (उर्फ भरत मेहता)ने इस उम्दा प्रदर्शन के लिए बच्चों के साथ-साथ महाविद्यालय के व्याख्याताओं को धन्यवाद दिया। और कहा कि आज इनकी मेहनत की जितनी प्रशंसा की जाए कम है ।वहीं महाविद्यालय के अध्यक्ष बाटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि यह महाविद्यालय हमेशा से ही एक कृतिमान गढ़ते आया है और आज महाविद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत देकर इन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण किया है।विद्यालय परिवार पर भरोसा जताने वाले सभी अभिभावकों को भी उन्होंने धन्यवाद दिया। महाविद्यालय परिवार भी अपनी इस प्रदर्शन पर प्रसन्न है। प्रसन्नता जताने वालों में प्राचार्य बसंत कुमार शिक्षक प्रतिनिधि विजय कुमार दास,प्रो राम प्रकाश मेहता ,प्रोफेसर राजेंद्र यादव ,प्रोफेसर उमेश कुमार,प्रो प्रदीप कुमार ,प्रो प्रेमचंद कुमार पंत, प्रदीप कुमार मेहता ,सुरेंद्र मिश्र ,जय प्रकाश कुमार, भुनेश्वर प्रसाद मेहता ,सुषमा कुमारी, संतोष कुमार ,सविता कुमारी, सोनम कुमारी ,पूनम कुमारी ,शंभू कुमार, रामेश्वर राम ,अजय कुमार, तथा अरविंद कुमार आदि।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें