पिकअप सवारी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त, तीन घायल

 

पिकअप सवारी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त, तीन घायल


रंजीत कुमार,ईचाक 


ईचाक:एनएच 33 रांची पटना मार्ग सिरसी के समीप पिकअप वाहन पलटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। इस सम्बंध में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वाहन नंबर जेएच 01 बी एच- 8605 इचाक मोड़ से रिपेयर कर ट्रायल करने के लिए हज़ारीबाग़ की ओर जा रही थी। की अचानक सिरसी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हज़ारीबाग़ भेज दिया गया। घायल होने वालों में अंशु मेहता, वाहन मालिक बीरेंद्र मेहता बरकाखुर्द जबकि मो ताहिर मेकेनिक है वह गोवरबन्दा का रहने वाला है। मो ताहिर ही गाड़ी को रिपेयर कर ट्रायल के लिए ले गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीएम महाविद्यालय, इचाक में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन*

ईचाक बाजार में जनता सुलभ शौचालय का हुआ उद्घाटन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।