नए थाना प्रभारी धनंजय सिंह को गुलदस्ता सौंपकर सम्मानित किया गया।
नए थाना प्रभारी को गुलदस्ता सौंपकर सम्मानित किया गया।
रंजीत कुमार, इचाक
इचाक थाना में पद स्थापित थाना प्रभारी धनंजय सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सह मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता के नेतृत्व में गुलदस्ता सौंपकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश मेहता ने थाना प्रभारी से उम्मीद जताते हुए कहा कि पूर्व के थाना प्रभारियों के जैसा और बीते आईपीएस ऋषभ गर्ग के कार्यकाल के जैसा इनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं अमन चैन बहाल होगी। नए थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने सभी के सहयोग से थाना क्षेत्र में अमन चैन बहाल करने की बात कही और जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। इस अवसर पर दरिया पंचायत समिति प्रतिनिधि छात्रधारी मेहता भाजपा नेता राम जय मेहता एवं उमेश मेहता शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें