पंचायत समितियों के साथ रूबरू हुए प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण।
पंचायत समितियों के साथ रूबरू हुए प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण।
रंजीत कुमार, इचाक
इचाक प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्वाचित पंचायत समितियों की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में पंचायत के सारे पंचायत समितियो को बुलाया गया। साथ ही साथ प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, विधायक प्रतिनिधि ,अंचलाधिकारी ,वीडियो, बीएवो, बाल विकास परियोजना अधिकारी ,प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ,प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ,प्रखंड अभियंता 15वें वित्त आयोग, कनीय अभियंता 15वें वित्त आयोग एवं मनरेगा , प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,कनीय अभियंता 15वें वित्त आयोग, बीपीएम ,जेएसएलपीएस ,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड समन्वयक पीएम जे ए वाई जो प्रखंड मुख्यालय के अधिकारी गण को भी बुलाया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि जनप्रतिनिधि सह ब्लॉक अधिकारी नए और नवनिर्वाचित पंचायत समितियों के साथ रूबरू होना । एक दूसरे का पहचान करवाया गया। साथ ही साथ पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी विभाग की भी बातें रखी। जनप्रतिनिधि भी अपनी बातों को नवनिर्वाचित पंचायत समितियों के बीच रखें और साथ मिलजुल कर काम करने की आश्वासन दिए तथा क्षेत्र के विकास हेतु सबका सहयोग का अपील किया। बैठक में मौजूद हुई वीडियो रिंकू कुमारी, प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, बीएओ सुरेंद्र कुमार , पीएमजीवाई पदाधिकारी मुकेश कुमार, पंचायत समिति से सारो देवी ,सरस्वती देवी ,महेंद्र पांडे,, कुलदीप मेहता ,प्रदीप मेहता, आदि तमाम पंचायत समिति गण।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें