जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया।*

 

*जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया।*


रंजीत कुमार, इचाक 


जीएम महाविद्यालय की एन.एस.एस इकाई द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव प्रतिवर्ष भारत में जुलाई माह में मनाया जाता है। प्राचार्य विनय कुमार ने कहा कि वनों के विनाश से बचने एवं वृक्षारोपण योजना को वन महोत्सव का नाम देकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर भू-आवरण को वनों से आच्छादित करना एक अच्छा और नया प्रयास है। प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता की शिक्षा का उत्सव है और यह बताता है कि पेड़ लगाना और उनका रखरखाव करना ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को रोकने में सबसे अच्छा रास्ता है। ईंधन की व्यवस्था, खाद्यान्न संसाधन बढ़ाना, पशुओं के लिए चारा उत्पादन, छाया और सौंदर्यकरण, भूमि संरक्षण आदि प्रकृति को बचाने पर हम लोगो को कई लाभ मिलेगा। कॉलेज में 

 नीम,पीपल,बरगद,और आम के पौधे लगाए गए। वृक्ष के पत्ते,फूल,फल,जड़,छाल,लकड़ी,गंध,गोंद,राख,कोयला,अंकुर और फूलों से भी प्राणियों की अन्य अनेकानेक कामनाएं पूर्ण करते हैं।कार्यक्रम में रत्नेश कुमार राणा, दीपक प्रसाद, रियाज़ अहमद, अजीत हंसदा,अजय उरांव,आशीष पांडे,संगम कुमारी,गायत्री शर्मा,बिनोद कुमार मेहता, कृष्ण कुमार मेहता, राजकुमार सिन्हा, संजय प्रजापति, सुनीता टोप्पो, अलकमा शाहीन,अभिषेक शर्मा,ललिता देवी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।