डबल मर्डर केस में कुशवाहा महासभा के बैनर तले किया गया श्रद्धांजलि सभा।


 डबल मर्डर केस में कुशवाहा महासभा के बैनर तले किया गया श्रद्धांजलि सभा।


रंजीत कुमार, इचाक 


इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरका खुर्द गांव निवासी बाप बेटे की हत्या को लेकर किया गया श्रद्धांजलि सभा। रामेश्वर महतो उच्च विद्यालय चंदा के प्रांगण में रांची स्थित शिवालिक होटल में बरका खुर्द निवासी नागेश्वर मेहता एवं उनके बड़े पुत्र अभिषेक कुमार मेहता के निर्मम हत्या के विरोध में झारखंड कुशवाहा महासभा के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद मेहता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मेहता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशवाहा महासभा के प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता । कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष जय नारायण मेहता जिला महामंत्री डे ग नारायण प्रसाद मेहता उपस्थित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में सर्व समिति से स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद मेहता एवं उनके पुत्र अभिषेक कुमार मेहता के हत्यारा चंदन कुमार को फांसी की सजा की मांग । समेत दिवंगत आत्मा के परिजन को 50 लाख रुपैया एवं परिजन के एक सदस्य को नौकरी की मांग का प्रस्ताव लिया गया। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है । तब तक लोग आंदोलनरत रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इचाक पूर्वी जिप सदस्य रेणु देवी ,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार मेहता, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सह मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, पूर्व प्रमुख कौशल नाथ मेहता , पंसस प्रदीप कुमार मेहता , पूर्व मुखिया मनोज मेहता, मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता ,रामशरण शर्मा, पत्रकार रामअवतार स्वर्णकार, रंजीत कुमार ,हिंदू युवा संघ के मनोज कुमार, सेवा निर्मित शिक्षक जगदीश मेहता, अर्जुन प्रजापति, प्रोफेसर राम प्रकाश मेहता ,राजेंद्र यादव ,नरेश प्रसाद मेहता, सुरेंद्र प्रसाद मेहता ,रमेश मेहता, सरयू महतो ,विकास कुमार मेहता, सीताराम मेहता, बिरजू विश्वकर्मा ,शिवलाल महतो, सुभाष कुमार ,राज कुमार मेहता, मुंशी कुमार ,सुभाष कुमार ,विजय कुमार ,महेंद्र प्रसाद मेहता ,सोना प्रसाद मेहता ,प्रभु प्रसाद मेहता, नीतीश कुमार, अंजली कुमारी, ललिता कुमारी ,मुस्कान कुमारी, निशा कुमारी, सुजाता कुमारी, शिवानी कुमारी ,समेत कई छात्र एवं छात्राएं एवं सैकड़ों लोग शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।