महिला ने दिव्यांग पति के साथ मारपीट का लगाया आरोप।

 

महिला ने दिव्यांग पति के साथ मारपीट का लगाया आरोप।


रंजीत कुमार, इचाक


इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवकुली की एक महिला ने दिव्यांग पति के साथ मारपीट का लगाया आरोप।

 दरिया गांव के सीताराम मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा ,रोहित मिश्रा और शुभम मिश्रा पर लगाया है।देवकुली गांव की दिव्यांग सत्येंद्र पांडे की पत्नी मोनिका देवी ने इचाक थाना को दिए आवेदन में कहा है कि वह और उसकी गर्भवती बहन सुनीता देवी सहित घर के सदस्य अपने ही घर में शादी का एल्बम देख रहे थे इसी बीच दरिया के सीताराम मिश्रा प्रकाश मिश्रा योगेंद्र मिश्रा रोहित मिश्र और शुभम मिश्रा लाठी डंडा से लैस होकर गाली गलौज करते हुए मेरे घर में प्रवेश कर मारपीट पर उतारू हो गए। घर में घुसकर मारपीट करने का कारण पूछने पर वे लोग आग बबूला हो गए और मेरे दिव्यांग पति का गर्दन पकड़ कर घर से बाहर खींच निकाला और मारपीट कर जख्मी कर दिया। पति को मार खाता देखकर मैं और मेरी बहन बचाने गई तो आरोपियों ने हम लोगों के साथ भी मारपीट किया।घटना में मेरी बहन के पेट में गंभीर चोटें आई। आवेदन के आलोक में पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर थाना में पूछताछ कर रही है जबकि घायल सत्येंद्र पांडे का इलाज निजी स्तर पर चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।