दरिया दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों ने की बैठक, विभिन मुद्दो पर की गई चर्चा।
दरिया दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों ने की बैठक, विभिन मुद्दो पर की गई चर्चा।
रंजित कुमार, इचाक
इचाक प्रखंड के दरिया, जगड़ा के ग्रामीण जनता की बैठक दरिया दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई । अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि कुशल चंद मेहता एवं संचालन वार्ड सदस्य सौरभ कुमार ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे दरिया तथा जगड़ा में सभी वर्ग जाति धर्म के व्यक्ति अपने माता पिता एवं वृद्ध सगे संबंधियों का आदर सम्मान करेंगे।साथ रहने खानपान इत्यादि की व्यवस्था सही से करेंगे। ऐसा नहीं करने पर सामाजिक दोषीवार होंगे । सामाजिक कार्रवाई भी होगी। समाज के संगठन की मजबूती करण की बात की गई।सभी वर्ग जाति धर्म के व्यक्तियों का एक कमेटी बनाकर प्रत्येक माह के 30 तारीख को बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। तीसरे बिंदु भ्रष्टाचार नियंत्रण कैसे हो इस पर निर्णय लिया गया कि पूरे ग्रामीण के साथ पूरे पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। इसके तहत मध्य विद्यालय दरिया का औचिक निरीक्षण किया गया जिसमें छात्रों की उपस्थिति की अपेक्षा शिक्षकों की कमी पाई गई। साथ ही मिड डे मील में गड़बड़ी पाई गई चेतावनी के साथ कुछ सुझाव दिया गया और प्रधानाध्यापक को हिदायत दिया गया कि भविष्य में ऐसी गलती फिर से ना होने पाए इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र दरिया केंद्र नंबर 1 नंबर 2 नंबर 3 का भी निरीक्षण किया गया वहां पर बच्चे की उपस्थिति में कमी पाई गई कुछ सलाह एवं चेतावनी के साथ उन केंद्रों को भी हिदायत दिया गया की अगले बार से आप लोग किसी प्रकार की गलती नहीं करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छात्रधारी मेहता ,अशोक कुमार मेहता ,मनोज कुमार मेहता, बंसी प्रसाद मेहता, शिक्षक महेंद्र मेहता, मुनीर उद्दीन अंसारी, इजहार अंसारी, राजेंद्र मेहता, खेदन महतो, मेघलाल महतो, टिकेश्वर राम बसंत राम राम प्रकाश मेहता प्रमोद कुमार मेहता संतोष कुमार पप्पू कुमार सुजीत कुमार बैजनाथ मेहता जगदीश मेहता कृष्णा मेहता मुकेश कुमार अरुण कुमार मिथिलेश कुमार विनोद कुमार सीताराम मेहता नकुल कुमार राम कुमार मेहता जीतू कुमार अजय कुमार कमरुद्दीन अंसारी राजेश कुमार अर्जुन मेहता बसंत मेहता इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें