एलएम आईटीआई इचाक में सम्मान समारोह का आयोजन
एलएम आईटीआई इचाक में सम्मान समारोह का आयोजन।
जीवन में एक लक्ष्य होना जरूरी - नैंसी सहाय
रंजीत कुमार, इचाक
एलएम एजुकेशनल ट्रस्ट जुलू पार्क हज़ारीबाग़ द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवम इंटरमीडियट परीक्षा 2022 में विद्यालय, महाविद्यालय, संस्थान, राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि हज़ारीबाग़ डीसी नैंसी सहाय,विशिष्ट अतिथि इचाक पूर्वी जीप सदस्य रेणु देवी शामिल हुई। जबकि समारोह की अध्यक्षता जेएम इंटर कालेज के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता और संचालन कुमार केशव ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर सम्मनित किया गया।
मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें । यदि आप मेहनत करेंगे तो सफलता आपके हाथ होगी।
आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। आपको उस ओर ध्यान एकत्रित करने की जरूरत है।
उन्होंने आईटीआई के निदेशक लखन कुमार मेहता को भी धन्यवाद दिया कि विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। सम्बोधन के पश्चात डीसी श्री मति सहाय ने एलएम आईटीआई के अलावा क्षेत्र के 20 विद्यालय ,महाविद्यालय के विदयर्थियो को प्रस्सति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मनित किया। डीसी के हाथों सम्मनित होकर विद्यार्थियों में काफी खुशी देखी गयी।प्रस्सति पत्र और मोमेंटो प्राप्त करने वालो में एलएम आईटीआई के विनित कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार पवन कुमार ,सुधांशु कुमार,इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग के प्रिया कुमारी, जूही प्रवीण ,नागेश्वर कुमार ,महबुल्ला शेख, अभिषेक कुमार ,स्नेहा कुमारी ,सचिन कुमार शर्मा ,जेएम इंटर कॉलेज उरुका अनू कुमारी, अंजली कुमारी, जीएम इंटर कॉलेज इचाक के सागर कुमार, सृष्टि कुमारी, आदर्श इंटर कॉलेज इचाक के आफरीन परवीन, प्रीति कुमारी, अपग्रेड उच्च विद्यालय तिलरा क्वातु के कल्पना कुमारी, प्रियंका कुमारी, केएन प्लस टू उच्च विद्यालय इचाक के समीर कुमार, रितिक कुमार शामिल है। इसके बाद उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों में आर्यन प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा सिद्धार्थ कुमार, अंशु कुमारी ,अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय देवकली अमित कुमार ,शिवानी कुमारी ,अपग्रेड उच्च विद्यालय फुफन्दी तनु कुमारी, नेहा कुमारी, 10 प्लस टू उच्च विद्यालय चौक अमन कुमार, शेखर कुमार, अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तिलक कुमार राम, बबन कुमार यादव, सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक लक्ष्मण कुमार मेहता, सुरुचि कुमारी ,उच्च विद्यालय बरका खुर्द अमन कुमार मेहता, शिवानी कुमारी, उच्च विद्यालय सिझुवा स्वीटी कुमारी ,1 और स्वीटी कुमारी2, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इचाक से लक्की कुमारी ,खुशबू कुमारी, मधुसूदन उच्च विद्यालय खुला पल्लवी कुमारी और रुचिका शर्मा शामिल है। इसके अलावा सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को भी मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। वहीं प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियो के सम्मनित करने के लिए एलएम आईटीआई के निदेशक लखन कुमार मेहता और संचालन कर रहे कुमार केशव को भी सम्मनित किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें