पीएम सुरक्षा बीमा और पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत मिला लाभ
पीएम सुरक्षा बीमा और पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत मिला लाभ
रंजीत कुमार, इचाक
हज़ारीबाग़/इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा मंगुरा के दो खाता धारकों को प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो व्यक्तियों के आश्रित को बीमा की राशि दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता की उपस्थिति में बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुंगरा के शाखा प्रबंधक अबू सलीम ने दोनो लाभुकों को पासबुक सौंपा। मुख्य अतिथि बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से रिश्ता रखना चाहिए बैंक में अपना खाता खुलवाकर उसे नियमित संचालन करने का प्रयास करना चाहिए। सरकार की जो योजना है उसका लाभ लेना व्यक्ति के हाथ में होता है। उन्होंने दोनो लोगो को मिली राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी। शाखा प्रबंधक अबु सलीम ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का नियमित रखने से बीमित व्यक्ति के आश्रितों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलता। बैंक के खाताधारी शशिकांत कुमार मेहता और जगरनाथ ठाकुर कि मृत्यु होने पर दोनो के नामित व्यक्तियों के खाता में बीमा राशि भेजा गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को चंदा गांव निवासी शशिकांत कुमार की पत्नी रंजू देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बीमा राशि दो लाख जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की बीमा राशि दो लाख रुपया कूल रंजू देवी के खाते में चार लाख रुपया बैंक द्वारा भेजा गया। जबकि फुरुका का गांव निवासी जगरनाथ ठाकुर के पिता पनु ठाकुर के खाता में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बीमा राशि दो लाख रुपया भेजा गया। उन्होंने यह भी बताया ग्राहकों को बैंकों पर विश्वास रखना होगा चुके बैंक और ग्राहकों के बीच विश्वास का एक रिश्ता है। यदि आप बैंक पर भरोसा करेंगे तो बैंक आपको कभी निराश नहीं होने देगा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें