जलौंध में निकला दो भयानक सांप,रेस्क्यू कर सांपों को सुरक्षित निकाल कर छोड़ा जंगल में।

 

जलौंध में निकला दो भयानक सांप,रेस्क्यू कर सांपों को सुरक्षित निकाल कर छोड़ा जंगल में।


रंजीत कुमार, इचाक 


सांप मित्र एम गोपाल आर्ट द्वारा हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत जलौंध गांव से दो  भयानक गेहूवान सांप का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। एक सांप जलौंध गांव के अशोक मेहता के कुआं से रेस्क्यू कर निकाला गया वहीं दूसरे सांप को बासुदेव राम के घर से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।   हजारीबाग शहर के सांप मित्र एम गोपाल आर्ट ने आज तक सैकड़ों सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला और उन्हें जंगलों में छोड़ा। सांप मित्र एम गोपाल आर्ट ने बताया कि इस तरह के सांप बहुत कम देखने को मिलता है । सांपों का पहचान अलग अलग तरीके से किया जाता है। किसी सांप के पीछे में कोई निशान नहीं होता है, किसी मे निशान होता है।बहुत सारे सांप विषैला होता है। काफी सारे सांप मे न्यूरोटोक्सीन जहर जहर पाया जाता है और यह काफी घातक है । काटने के कुछ ही क्षणों में व्यक्ति की मौत हो सकती है। एम गोपाल लगातार जिले के कोई भी गांव से फोन कॉल आने पर सांप को पकड़ने निकल जाते हैं और पकड़ कर घने जंगलों में छोड़ देते हैं।कोई भी सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित पर्यावरण में छोड़ देने का काम ये कई साल पहले से करते आ रहे हैं।बेजुबान  की जान बचाते हैं। बताते चलें कि एम गोपाल आर्ट द्वारा सांपों को रेस्क्यू कर लोगों में जागरूकता फैला रहे ।एम गोपाल आर्ट ने बताया कि गांव कस्बों के इलाके में आज भी जागरूकता की कमी के वजह से लोगों में मौतें हो रही है क्योंकि सांप काटने के बाद हॉस्पिटल ना ले जाकर लोग अंधविश्वास के शिकार होकर झाड़-फूंक तंत्र मंत्र पर ज्यादा विश्वास करते हैं और लोगों की इसी वजह से मौत हो जाती है। ये सांपों को काटने से सुरक्षित बचने के लिए  यूट्यूब चैनल के जरिए जागरूक कर रहे हैं   वह अपने यूट्यूब चैनल एम गोपाल आर्ट के नाम से चला रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए सांपों का कई वीडियो बना रहे । इनका मानना है कि सांप को ना मार कर उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ देना हम सबके जिम्मेवारी हो बननी चाहिए ।अगर सांप को हम लोग मार देते हैं तो नुकसान हम लोग को ही है क्योंकि सांप का होना बहुत जरूरी है । सांप पर तरह तरह का शोध होता है । कई सारे फायदे भी हैं।इसीलिए कहीं भी भयानक सांप दिखे तो जरूर संपर्क करें उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।