धनंजय सिंह बने इचाक थाना प्रभारी ,लोगों ने दी बधाई
इचाक थाना के नए थाना प्रभारी बने धनंजय सिंह। धनंजय सिंह ने आज इचाक थाना में थाना प्रभारी पदस्थापित हुए। इसके पहले आईपीएस ऋषभ गर्ग थाना प्रभारी थे ,और उनके पहले इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह थे। सबों का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। थाना क्षेत्र में बहुत से काम करके गए और इन्हीं उम्मीद के साथ विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल डाडी घाघर के मुखिया नंदलाल मेहता और परासी पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य विक्की धवन ने नए थाना प्रभारी धनंजय सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी। थाना क्षेत्र में अच्छे से काम करने की उम्मीद जताई। नए थाना प्रभारी धनंजय सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें