आदर्श इंटर कॉलेज इचाक के* *98% छात्रों ने सफलता हासिल ** *कर उत्कृष्ट प्रदर्शन** *किया* ।

 

प्रकाश नार्थ :-


 *आदर्श इंटर कॉलेज इचाक के* *98% छात्रों ने सफलता हासिल ** *कर उत्कृष्ट प्रदर्शन** *किया* ।


झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा 2022 में आदर्श इंटर कॉलेज इचाक के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के छात्रा **आफरीन परवीन* कला_ संकाय में 431 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर बनी। वही पिंटू रजक 430 अंक लाकर कला संकाय में द्वितीय स्थान पर रहा । महाविद्यालय के टॉप 10 छात्रों में आफरीन परवीन 431, पिंटू रजक 430, सदमान जफर 426 ,दीपक साव 423, स्वीटी कुमारी 421, प्रीति कुमारी 417, रानी कुमारी 412 , दिव्यांशी कुमारी 410, कल्पना कुमारी 409, शुभम कुमार 407 अंक लाकर टॉप 10 में रहे।वही वाणिज्य संकाय में वसीम अंसारी 409 अंक लाकर महाविद्यालय टॉपर रहा। सिमरन कुमारी 401 अंक लाकर वाणिज्य संकाय में दूसरा स्थान पर रही ।वहीं मोहम्मद शोएब 394, रक्सिनदा फातमा 391 ,सूफिया परवीन 390 अंक लाए ।इस वर्ष की परीक्षा में आदर्श इंटर महाविद्यालय इचाक से कला संकाय में 1030 विद्यार्थी मैं से 571 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से 409 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से एवं मात्र 4 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं ।कुल 984 विद्यार्थी सफल हुए हैं। और केवल 20 विद्यार्थी फेल हुए हैं । उतीर्णता का कुल प्रतिशत 98% रहा एवं मात्र 1.9% विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। इस शानदार सफलता के लिए महाविद्यालय के प्रचार्य मनीष कुमार ने छात्र -छात्राओं को बधाई दिए हैं और एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है ।महाविद्यालय के सचिव जीवन कुमार, प्रो मनोज कुमार,प्रो मुन्ना पाण्डे, प्रो सकेन्द्र प्रसाद मेहता ,ओंकार मेहता, राजेश प्रसाद ,युगेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बैजनाथ प्रसाद मेहता ,वासुदेव पांडे, खुर्शीद आलम, कुमारी अंजली, सुलेखा कुमारी,सत्येंद्र राणा , संगीता कुमारी शर्मा, कैलाश कुमार, अनिता कुमारी मेहता ,ममता मेहता, चिंतन कुमारी, रामचंद्र पासवान ने छात्र -छात्राओं के उनके सफलता के लिए बधाई दिए हैं और उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।