नागेश्वर महतो और उनके पुत्र के हत्या के 6 दिन बाद परिजनों से मिले सांसद व विधायक,


 नागेश्वर महतो और उनके पुत्र के हत्या के 6 दिन बाद परिजनों से मिले सांसद व विधायक, 



परिजन व ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, दिया सहयोग का आश्वासन



रंजीत कुमार, इचाक 



हज़ारीबाग़/इचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द निवासी नागेश्वर प्रसाद मेहता और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रांची स्थित शिवालिक होटल में 10 जुलाई को नृसंश हत्या कर दी गई थी। हत्या के 6 दिन बाद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव पूर्व विधायक जानकी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मृतक नागेश्वर प्रसाद मेहता की पत्नी धनेश्वरी देवी बेशुद्ध होकर सांसद के सामने कुछ बोल नहीं पाई। उनकी पुत्री पूजा कुमारी और छोटा पुत्र दीपक कुमार ने घटना की सारी जानकारी दी। स्थानीय जिप सदस्य रेणु देवी, स्थानीय विद्युत विभाग के सांसद प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद मेहता, स्थानीय मुखिया सीता देवी, पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता ने घटना की जानकारी विस्तार से सांसद और विधायक को बताया। सांसद श्रीमती देवी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द सजा दिलवाने का काम प्रयास करेंगे। सरकारी स्तर पर जो भी सुविधाएं होगी उसे मुहैया करवाने का के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देंगे। इस दौरान स्थानीय मुखिया सीता देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को मांग पत्र सौंपा।

मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जीप सदस्य रेणु देवी, जिप सदस्य बसंत मेहता जिप सदस्य कुमकुम देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मेहता, भाजपा नेता आरके मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, हरिहर मेहता, रजनी शर्मा, निर्मल कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयननदन मेहता, सुभाष सोनी, स्थानीय मुखिया सीता कुमारी, जीप प्रतिनिधि अशोक मेहता, ओमप्रकाश मेहता, पूर्व प्रमुख अयोध्या मेहता, डेंगनारायन मेहता, ड़ाड़ीघाघर मुखिया नंदू मेहता रंजीत मेहता ओमप्रकाश मेहता, जयनाराराणा,यण मेहता, इंद्रदेव मेहता, अनिल मेहता, प्रेम लाल मेहता, विकास पांडेय, सुरेश मेहता, अंजू देवी, बबिता देवी, समाजसेवी राजेंद्र मेहता, पूर्व प्रमुख कौशल नाथ मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।