एनएच 33 मे स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण हरेक दिन हो रही दुर्घटना, ग्रामीणों ने की बैठक।
एनएच 33 मे स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण हरेक दिन हो रही दुर्घटना, ग्रामीणों ने की बैठक।
रंजीत कुमार,ईचाक
ईचाक एनएच 33 रांची पटना मार्ग पर बरियठ में लगभग एक किलोमीटर दोनों साइड का लगभग 6 महीना से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ा है। जिससे आए दिन शाम होते ही दुर्घटना घटते रहती है। कई व्यक्तियों का जान भी जा चुका है। दुर्घटना घटने का मुख्य कारण घना आबादी होने के साथ-साथ अंधेरा रहता है। एनएच -33 होने के कारण सभी वाहनों का रफ्तार तेज रहता है जिसे आने जाने वाले व्यक्तियों को शाम होते ही पता नहीं चल पाता कि गाड़ी कितना दूरी से आ रहा है और सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और घटना घटती है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने एनएचएआई से संबंधित पदाधिकारियों से कई बार दूरभाष से बात किया लेकिन लाइट बना देने की बात करते हुए 6 महीना लगभग हो चुका और आज तक लाइट नहीं बना। निराश व विवश होकर ग्रामीणों ने एक बैठक किया। जिसका अध्यक्षता सिकंदर कुमार मेहता एवं संचालन तुलसी कुमार मेहता ने किया। ग्रामीणों की बैठक में सहमति बना कि अगर एनएचआई अति शीघ्र लाइट को नहीं बनाती है तो हम सभी ग्रामीणों ने विवश होकर रोड जाम करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे इसकी सारी जिम्मेवारी एनएचआई को होगी। बैठक में उपस्थित सुजीत कुमार, दिनेश यादव ,प्रदीप कुमार, परमेश्वर महतो ,हुलास मेहता, निरंजन कुमार मेहता, दिनेश मेहता, आनंद कुमार ,गोविंद मेहता ,अभिषेक कुमार, मनोज मेहता ,छकौड़ी मेहता, नारायण मेहता समेत कई लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें