चतरा से राजभवन रांची पैदल मार्च करेंगे झारखंड +2 नव शिक्षक प्रतिभागी संघ।
चतरा से राजभवन रांची पैदल मार्च करेंगे झारखंड +2 नव शिक्षक प्रतिभागी संघ।
---------------------------------------------
राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, उर्दू, जनजातिय एवं क्षेत्रीय भाषा मानवशास्त्र, मनोविज्ञान कंप्यूटर विज्ञान, इत्यादि विषय को प्लस टू शिक्षक बहाली में शामिल करवाने हेतु! हजारीबाग के छात्र नेता उदय मेहता के नेतृत्व में 22 जून से लगातार अनिश्चितकालीन धरना राजभवन के पास चल रहा है! शिक्षा मंत्री के वार्ता के बाद भी मांगे पूरी नहीं की गई इसलिए संगठन के द्वारा निर्णय लिया गया है! की चतरा से राजभवन तक पैदल मार्च कर छात्रों की समस्या को जन जन तक पहुंचाया जायगा। उदय मेहता ने कहा कि झारखंड अलग होने के 22 वर्षों के बाद भी आज तक राजनीतिशास्त्र, दर्शनशास्त्र मानवशास्त्र समाजशास्त्र कंप्यूटर साइंस, जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा एवं उर्दू जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं जबकि इन विषयों में 10 प्लस टू विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन विगत कुछ वर्षों में इस विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण 10+2 विद्यालय द्वारा विद्यालय को इन विषय को रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय डब्ल्यू,पी पी, आई, एल, नंबर 3547/2016 अजय कुमार चौधरी बनाम राज्य सरकार ने इस विषय की आवश्यकता को देखते हुए अपना निर्णय देते हुए कहा था कि 6 महीने के भीतर इन विषयों की नियुक्ति किया जाए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे उदय मेहता ने कहा की हाईकोर्ट के आदेश आने के बावजूद भी राजनीतिक शास्त्र दर्शनशास्त्र, मानवशास्त्र, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा और उर्दू जैसे महत्वपूर्ण विषय को शामिल न करना सरकार के संकुचित मानसिकता को दर्शाता है पॉलीटिकल साइंस के विद्यार्थी ऐश्वर्य कुमार रंजन ने कहा कि राजनीति विज्ञान से ही समाज का निर्माण होता है और इन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है यह कहीं भी उचित नहीं है सरकार जल्द से जल्द प्लस 2 शिक्षक बहाली में निम्न विषयों को शामिल करके शिक्षक को बहाल करें। दर्शनशास्त्र के अमित रंजन ने कहा कि जिस दर्शनशास्त्र के आधार पर बच्चों में नैतिकता आती है अगर इस विषय को ही समाप्त कर दिया जाए तो फिर बच्चों में कहां से नैतिकता आएगी और हम जानते हैं कि नैतिक शिक्षा के बिना ज्ञान अधूरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशीष कुमार , पिंटू कुमार, आशीष कुमार यादव, अमित रंजन, बमबम कुमार, उदय मेहता, ऐश्वर्य कुमार रंजन, गंगा कुमार,विवेक दास, मुकेश कुमार यादव, योगेंद्र दांगी, नवनीत राय नीतू कुमारी, पूजा कुमारी, निशु कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें