प्रज्ञा प्लस 2 हाई स्कूल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 

प्रज्ञा प्लस 2 हाई स्कूल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 


बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं निखारने की जरूरत- उमेश 


ईचाक: मैट्रिक और इंटर परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।प्रज्ञा प्लस टू उच्च विद्यालय बोंगा का सत प्रतिशत रिजल्ट रहा । विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अमरदीप कुमार के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन पंचायत भवन बोंगा में किया गया । मुख्य अतिथि जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता ,विशिष्ट अतिथि बोंगा पंचायत के मुखिया उमेश मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुरली प्रसाद मेहता , अतिथि बरियठ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ,उप मुखिया जय मेहता , बोंगा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य के साथ साथ दर्जनों ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीप चेयरमैन उमेश मेहता ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं सिर्फ निखारने जरूरत है। प्रज्ञा परिवार स्कूल संबंधी किसी भी तरह का जरूरत हो हमसे मिले हमारे तरफ से उचित सहयोग किया जाएगा। सफल दर्जनों विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मैडल देकर पुरुस्कृत किया गया और छात्रों को मनोबल बढ़ाया । दिव्यांशी कुमारी , कार्तिक , निशात नूरी के साथ कई विद्यार्थी इंटर मे सफल हुये तथा प्रीति , करीना , संजू समेत कई विद्यार्थी मैट्रिक मे सफल हुए । सारे विद्यार्थी अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं अपने स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक संजय कुमार , बीरेंद्र पांडे, उमेश किशोर , नितिका नीतू , नकुल कुमार, स्वाती मेहता , रितेश सिन्हा , ज्योतिष कुमार ,ज्योति कुमारी, तरुणा मेहता , बिनीता कुमारी , संतोष कुमार , अमित कुमार राणा , दिव्या शर्मा , सोनी कुमारी अहम भूमिका रहा । अतिथियों , अभिभावको ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।