एलएम आईटीआई में उत्कृष्ट विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह 10 जुलाई को, डीसी होंगी मुख्य अतिथि

 

एलएम आईटीआई में उत्कृष्ट विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह 10 जुलाई को, डीसी होंगी मुख्य अतिथि



रंजीत कुमार, इचाक 



हज़ारीबाग़/इचाक, एलएम एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित एलएम आईटीआई इचाक में उत्कृष्ट विद्यार्थियों के सम्मान में 10 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के निदेशक लखन कुमार मेहता ने बताया कि एलएम आईटीआई के अलावा प्रखण्ड के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों से 10 वीं और 12 वीं में उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 10 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। समारोह के मुख्य अतिथि हज़ारीबाग़ के उपयुक्त नैंसी सहाय और विशिष्ठ अतिथि उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित होंगी। जबकि समारोह की अध्यक्षता जेएम इंटर कॉलेज के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।