आदर्श युवा संगठन के नेतृत्व में इचाक बाजार में जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

 

आदर्श युवा संगठन के नेतृत्व में इचाक बाजार में जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि


हज़ारीबाग (इचाक ) देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना के प्रमुख शहीद जनरल बिपिन रावत को आदर्श युवा संगठन के द्वारा इचाक बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि, समस्त देशवासियों को इस दुख की घड़ी में शहीद जनरल बिपिन रावत के परिवार के साथ खड़े रहने की जरूरत है मौके पर उपस्थित रहे आदर्श युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि शहीद जनरल बिपिन रावत कि दुर्घटना में शहीद होने से देश को आहत हुई है, ऐसे शूरवीर और पराक्रमी के कारण देश का गौरव और भी ऊंचा हुआ है श्रद्धांजलि देते समय सभी लोगों आंखों में आंसू और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई मौके पर उपस्थित रहे संगठन जिला सचिव कुलदीप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार, बजरंग दल संयोजक विकी गिरी, सौरभ सिन्हा, मंटू कुमार, एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।