दीप प्रज्वलित एवं भारत माता की आरती कर शहीदों को किया गया नमन

 

दीप प्रज्ज्वलित एवं भारत माता की आरती कर शहीदों को किया नमन।


सैनिक सम्मान समारोह के साप्ताहिक कार्यक्रम के निमित भाजयुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष श्री विकाश सिन्हा जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा परिसदन के समीप अवस्थित शहीद स्मारक स्थल कि साफ-सफाई किया गया। इसके उपरांत भारत माता के चित्र एवं शहीद स्मारक अस्थल पर दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि करते हुए भारत माता की आरती की गई, और वीर शहीदों को नमन कर इस सप्ताहिक कार्यक्रम का समापन किया गया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि आज देश का नागरिक अथवा देश सुरक्षित है तो इसका प्रमुख श्रेय भारतीय जवानों को है। शहीदों की शहादत के कारण ही देश का हर नागरिक चैन की नींद सोता है। जान की बाजी लगाकर देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाले जवान का हर जगह सम्मान होना चाहिए।

मौके पर हजारीबाग नगर निगम की महापौर श्रीमती रौशनी तिर्की,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका , महामंत्री श्रीमती सत्यभामा , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, जिला महामंत्री निशिकांत सिंह एवं आशीष गुप्ता , जिला मंत्री राजकरण पांडेय जी, जिला कोषाध्यक्ष राजदीप सिंह जी, जिला मीडिया प्रभारी राहुल केसरी एवं रितेश खंडेलवाल , जिला आईटी सेल प्रभारी श्वेता राना , कार्यसमिति सदस्य आसेष सिन्हा जी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।