इचाक के छोटा अखाडा मे लगी आग
छोटा अखाड़ा के बागान पर लगे आग पर काबू पाते थाना प्रभारी व सीओ
फ़ोटो
इचाक : छोटा अखाड़ा के बागान में लगे आग पर काबू पाते थाना प्रभारी सीओ व पत्रकार। इस बागान में तरह-तरह के फलदार पेड़ पौधे जैसे आम, लीची, कटहल ,चीकू ,अमरुद के साथ आनेक फलदार पौधे हैं जो आग की लपेटा में आ गया था। आसपास के लोगों का कहना है कि शाम होते ही इस अखाड़ा व बागान के अंदर शराबियों व जुआरियों का अड्डा जमा हो जाता है जो सिगरेट पीने के साथ-साथ शराब भी पीते हैं और बागान में आग लगा कर चले जाते हैं इस तरह से कई बार आग इस बागान में लगाया गया जो आसपास के लोगों के द्वारा आग को बुझाया गया। वहीं थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस बात का हमें पता नहीं था जुआरी व शराबियों का रात में दो-चार बार गश्ती दल इधर भी घुमाया जाएगा एवं शराबियों को चिन्हित कर उस पर कार्रवाई किया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें