देवकुली पेक्स अध्यक्ष का चुनाव कराने की तिथि तय
देवकुली पैक्स अध्यक्ष का चुनाव कराने की तिथि तय
इचाक प्रखंड क्षेत्र के देवकूली पैक्स लि0 में पैक्स अध्यक्ष को लेकर चुनाव की तिथि सुनिश्चित किया गया है। चुनाव मे बताया गया कि प्रबंध कार्य कमेटी का 50% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सदस्य प्रबंध समिति के दो कमवार अवधि में पदाधिकारी हो तो वह उस प्रबंध के निर्वाचन या मनोनय के लिए योग्य नहीं होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक सदस्य फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ भाग लेने को कहा गया है। इसके लिए विशेष जानकारी गिरधारी महतो पैक्स अध्यक्ष देवकली मोबाइल नंबर 7992423353 दिया गया है। इस चुनाव को लेकर देव कुली पैक्स लिमिटेड प्रखंड इचाक के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सहायक निबंधक सहकारी अंचल हजारीबाग संचालन पदाधिकारी के आदेशानुसार देव कुली पैक्स के प्रबंध समिति के सदस्यों पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जो निम्न प्रकार से है। नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रो की जांच, और नामांकन पत्रो की सूची की प्रदर्शन 16/04/2021 समय 10:00 से 12:00 बजे तक समिति मुख्यालय मे किया जाएगा। नामांकन पर आपत्तियों पद, आपतियों का निष्पादन, विधि मान्य नामांकन की सूची का प्रदर्शन, नामांकन वापसी, नामांकन सूची का प्रदर्शन, समिति के मुख्यालय में ,17/04/2021 को किया जाएग। चिन्हों का आवंटन 18/04/2021 को। और मतदान कार्य मतलब चुनाव आवश्यक एवं विशेष आम सभा 27 /04/2021 को 09 बजे से 03 बजे तक समिति मुख्यालय में किया जाएगा। उक्त बातों निर्वाचन पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुणाल भारती एवं गिरधारी महतो ने कहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें