आदर्श युवा संगठन अध्यक्ष सह समाजसेवी गौतम कुमार को मिल रही जान से मारने की धमकी

 

आदर्श युवा संगठन अध्यक्ष सह समाजसेवी गौतम कुमार को मिल रही जान से मारने की धमकी

इचाक (हजारीबाग)

आदर्श युवा संगठन अध्यक्ष सह समाजसेवी गौतम कुमार ने पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को एक आवेदन लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु मांग किया गया है। उन्होंने बताया है कि वह समाज सेवा व सामाजिक न्याय हेतु आंदोलन के लिए झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों को दौरा करते रहते हैं। उन्हें सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्रों में भी आपसी रंजिश का सामना करना पड़ता है ,जिससे कि उनके जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इचाक प्रखंड के कुछ व्यक्तियों से विभिन्न मामलों में झूठा केस दर्ज कर फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसलिए उन्होंने अपनी सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक हजारीबाग से सुरक्षा की मांग की है।
आपको बताते चलें कि गौतम कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने जिले के विभिन्न सामाजिक मुद्दाओं के निदान के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं।तथा समय-समय पर सामाजिक मुद्दों के साथ साथ भ्रष्टाचार को भी खत्म करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।