इचाक प्रखंड में हुए सरकारी चापाकल को किया गया निजीकरण - जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग
सरकारी चापाकल को किया गया निजीकरण - मामले को छानबीन कर उचित कार्रवाई की मांग।
इचाक प्रखंड क्षेत्र के बरका खुर्द पंचायत के रतनपुर गांव मे हरिजन टोला में 1 वर्ष से चापाकल खराब पड़ा है।इस खराब चापाकल को बनाने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कई बार आवेदन दिया गया। साथ ही साथ इस संबंध में पीएचडी डिपार्टमेंट मे भी आवेदन देकर बनाने को लेकर आग्रह किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार लिखित शिकायत किए जाने के बावजूद भी पदाधिकारी इस मामले को हल्के में ले रहे हैं। साल भर हुए खराब चापाकल को बनाने का आवेदन भी कई बार दी जा चुकी है। लेकिन हरिजन को जानबूझकर पुलिस प्रशासन व पदाधिकारी अनदेखा करते हैं। गर्मी स्टार्ट हो गई है पेयजल की समस्या और भी गंभीर होता जा रहा है। प्रखंड में सैकड़ो ऐसे मामले हैं सरकारी चापाकल में निजीकरण कर लिया गया है। और निजी करण करने वालों ने चापाकल को खराब होने के बावजूद भी नहीं बनाते। ग्रामीणों ने कहा इस तरह के निजीकरण कर रहे व्यक्तियों पर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करें । आवेदन कर्ता का नाम
इंद्र देवप्रसाद मेहता, चंद्रिका राम,रामप्रकाश तूरी,महादेव मिर्धा, संतोष मिर्धा,राजेंद्र राम, राजकुमार आदि लोगों ने कार्रवाई की मांग की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें