एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु होने पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जांच पड़ताल कर उचित मुवाब्ज़ा देने का बात कही
पुलिस अधीक्षक उच्च स्तरीय जांच कर परिजनों को न्याय दिलावे - कृषि मंत्री
हजारीबाग इचाक प्रखंड के तिलरा ग्रामवासी मनोज शर्मा सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल से की परिजनों का कहना है की ट्रक की रफ्तार ने अचानक एक ही परिवार के 3 लोगों की जान ले ली , और पुलिस ट्रक को पकड़ने की जगह मूकदर्शक बनी रही ,ऐसे में इस पूरे घटना की विस्तृत जांच की जाए, इसे लेकर झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और उन्हें कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर परिजनों को न्याय दिलाने का काम करें.
कांग्रेस प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी मेहता ने कहां की परिजनों को ढाढस बंधने हेतू मैं तिलरा गांव गया था एक हि परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हृदय विदारक है। मृत बिरजू राणा के पुत्र सुमित राना समाजसेवी मुकेश उपाध्याय सहित सैकड़ों परिजनों के अनुसार स्थानीय पुलिस का रवैया नकारात्मक है पुलिस मुखदर्शक बनकर अपराधियों की सारथी के रूप में काम कर रही है पेट्रोलिंग के लोग दुर्घटना के समय थे और ट्रक लापता हो गया, इस पर झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री गंभीरता से लिए हैं ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए। कर्तव्यहिन पदाधिकारी झारखंड सरकार की छवि खराब कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन इसे संज्ञान में लेकर हजारीबाग जिले कि कानून व्यवस्था में सुधार अवश्य करेंगे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें