झारखंड में फिर से लॉकडाउन लगने की संभावना- कई जिले में धारा 144 लगाई गई
झारखंड..
रांची, के चाईबासा में धारा 144 लागू कर दी गई है। लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए चाईबासा जिला प्रशासन ने शासन के आदेश से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में निषेधाज्ञा के तहत धारा 144 लगाया है। पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सख्ती दिखाते हुए यह बड़ा फैसला किया है।
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चाईबासा शहर में 30 अप्रैल तक लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है। चाईबासा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीओ शशींद्र कुमार बड़ाईक ने बताया कि झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। चाईबासामें शून्य संक्रमण के बाद फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से बाजार में सुबह से ही होने वाली भीड़-भाड़ को देखते हुए चाईबासा में 30 अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। एसडीओ ने बताया कि इस दौरान शहर के अंदर भीड़ एकत्रित करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिले में मास्क जांच अभियान भी तेज कर दिया गया है। बिना मास्क के नजर आने पर मोटा जुर्माना लगाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें