एलएम आईटीआई में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कल, मुख्य अतिथि होंगी डीसी ,

 

एलएम आईटीआई में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कल, मुख्य अतिथि होंगी डीसी , 


रंजीत कुमार, इचाक 



हज़ारीबाग़/इचाक, एलएम एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित एलएम आईटीआई इचाक में उत्कृष्ट विद्यार्थियों के सम्मान समारोह आज। ट्रस्ट के निदेशक लखन कुमार मेहता ने बताया कि एलएम आईटीआई के अलावा प्रखण्ड के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों से 10 वीं और 12 वीं में उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सम्मानित होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि हज़ारीबाग़ के उपयुक्त नैंसी सहाय और विशिष्ठ अतिथि उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित होंगी। जबकि समारोह की अध्यक्षता जेएम इंटर कॉलेज के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता करेंगे। बटेश्वर मेहता से पूछे जाने पर बताएं कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली जा चुकी है सबों को लेटर दे दिया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रखंड के सारे टॉपर्स को सम्मानित करना हम सबका जिम्मेवारी बनता है। ताकि बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी हजारीबाग नैंसी सहाय डीडीसी हजारीबाग प्रेरणा दीक्षित थाना प्रभारी धनंजय सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू देवी आदि लोग मौजूद होंगे। बटेश्वर मेहता नए इचाक थाना प्रभारी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आने की अनुरोध किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज का छात्र- शिक्षक और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन