बाप बेटे की सव गांव पहुंचते ही हजारों लोगो की आंखे हुई नम।

 

बाप बेटे की सव गांव पहुंचते ही हजारों लोगो की आंखे हुई नम।


रंजीत कुमार, इचाक 


इचाक पिता पुत्र का शव पैतृक गांव बरका खुर्द पहुंचते ही मृतक नागेश्वर और अभिषेक के मां.बहन.चाची और चाचा के चित्रकार से माहौल गमगीन हो गया। इस बीच दरिया.पोखरिया.जगड़ा.जोगीडीह.रतनपुर.मनाई.काला द्वार  बरका कला समेत अन्य गांव के हजारों लोगों की भीड़ मृतक के आवास पर उमड़ पड़ी। सभी लोग नागेश्वर के होने वाले दामाद चंदन कुमार के करतूत को कोस रहे थे। बताते चलें कि नागेश्वर अपने बड़े पुत्र अभिषेक कुमार को डी फार्मा का साक्षात्कार दिलाने शनिवार को रांची गया था। उसका साक्षात्कार चुटिया क्षेत्र के किसी संस्थान में रविवार को होना था। इससे पूर्व पिता-पुत्र शनिवार को रांची पहुंचे जहां शिवालिक होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। नागेश्वर का होने वाला दामाद वहां पहुंचा। होटल के कमरे में मिलने के बाद वह उपयोग की आवश्यक सामग्री के साथ कुछ खाने पीने का सामान बाहर से उपलब्ध करा दिया। जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने चंदन द्वारा उपलब्ध कराए गए सामान को खाने के बाद बदहवास गए इसी बीच चंदन वहां पहुंचता है और घटना को अंजाम देकर वापस चला जाता है। रविवार शाम को दुबारा होटल के कमरा नंबर 201 पहुंच कर दोनों को मृत देखकर होटल कर्मियों घटना की सूचना देते हुए पुलिस को सूचना दिया।जिसके बाद पुलिस तत्काल चंदन को हिरासत में ले लिया पूछताछ के दौरान चंदन ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष यह बयान दिया है।

खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था नागेश्वर।

बरका खुर्द गांव के नागेश्वर प्रसाद मेहता अत्यंत ही गरीब किसान परिवार से आते हैं। वे तीन बच्चों में अभिषेक पूजा और दीपक के अलावा पत्नी धनेश्वरी का भरण पोषण खेती किसानी कर करते आ रहे थे ।इसी बीच पढ़ाई में बाधा को देखते हुए उसने दो-तीन वर्ष पूर्व तीनों बच्चों को हजारीबाग के लॉज में रखकर पढ़ाने को सोचा। तीनों बच्चे एक साथ एक ही कमरे में रहते थे। नागेश्वर के बेटी पूजा सबसे बड़ी है। जो स्नातक पास कर चुकी है।मांझले पुत्र अभिषेक इसी वर्ष बीएससी की पढ़ाई पूरी कर बी फार्मा का ट्रेनिंग करना चाहता था। जिसके लिए वह आवेदन किया था। आवेदन के आलोक में उसका इंटरव्यू रविवार को रांची में होना था। जिसके लिए पिता पुत्र एक साथ शनिवार को रांची पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही नागेश्वर ने अपने होने वाले दमाद चंदन को सूचना दी। चंदन शिवालिक होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचकर ससुर दामाद से मिलकर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराया और उसी ने ही इस तरह के हृदय विदारक के घटना को अंजाम देकर रिश्ते को शर्मसार किया है ।जिसे लेकर सभी लोग चंदन के करतूत को कोस रहे थे। चंदन कुमार पिता अनंत लाल नायक ग्राम पोस्ट चिरुडीह, थाना नावाडीह जिला बोकारो का रहने वाला है । पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू झोला टी शर्ट और फुल पैंट बरामद कर लिया है। जिस पर खून के धब्बे लगे हैं पुलिस ने नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक दिवस पर चंदा हाई स्कूल मे सम्मान समारोह का अयोजन

महिला मुक्ति संस्था और जनसाहस ने इचाक थाना मे किया एकदिवासिये कार्यशाला का आयोजन।

वैक्सीन लगवाने के लिए रामचंद्र मेहता ने लोगो से की अपील।