एक घर में 3 आवास, गरीब निराश ही निराश
एक घर में 3 आवास, गरीब निराश ही निराश।
रंजीत कुमार, इचाक
इचाक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरका कला पंचायत के खरे गांव में एक मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी । एक घर के परिवार के नाम पर तीन प्रधानमंत्री आवास। एक ही घर में तीन प्रधानमंत्री आवास का फायदा उठाने की कोशिश मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे वार्ड सदस्य। पिता ,बेटा और बहू के नाम पर है तीन आवास। बरका कला पंचायत अंतर्गत खर्रे गांव के वार्ड सदस्य महेंद्र राम पिता गोविंद भुइयां जो वार्ड सदस्य हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में इनके घर के तीन सदस्यों का नाम है। और वह तीनो आवासों का फायदा उठाने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मां देवंती देवी ,भाई जमुना राम और भाभी राखी देवी के नाम पर है तीन प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम। गांव के लोग ने वार्ड सदस्य पर आरोप लगाया की अवैध रूप से प्रधानमंत्री आवास कराकर एक साथ बड़ा मकान बनाने के फिराक में हैं जो नियम कानून का घोर उल्लंघन है। जबकि महेंद्र राम संपूर्ण रुप से परिपूर्ण है पहले से ही इनका छत का मकान है। जबकि दूसरी ओर गांव में ऐसे कई गरीब लोग हैं। जिनका छत का मकान नहीं है और वह लोग अभी भी खपरैल मिट्टी का घर में रहने पर मजबूर हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जो भारी बारिश में जिनका घर गिर गया था और वह अभी भी पंचायत भवन में रहने पर मजबूर हैं। सरकारी स्कूलों में रहने पर मजबूर हैं ।लेकिन उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया जाता और यहां पर एक घर के परिवार का तीन तीन प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है इन लोगों पर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें